tiger attack – Dainik Yashonati

फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार! बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत, वन विभाग जांच में जुटा
Seoni Tiger News – पंडरवानी फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार, बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत

Seoni, 06 August 2026

सिवनी यशो:- यह भी पढ़े :- जिला मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर कटंगी रोड स्थित बावंदेही डिपो के पीछे ग्राम पंडरवानी में शुक्रवार सुबह एक पालतू घोड़े के मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घोड़े के शरीर पर मिले निशानों के आधार पर प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उसका शिकार किसी बाघ (टाइगर) ने किया है। हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरवानी स्थित एडवोकेट शाहिद रज़ा के फार्म हाउस में तीन पालतू घोड़े रखे गए हैं। शुक्रवार सुबह जब एक घोड़ा दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद वह फार्म हाउस से लगे जंगल के किनारे मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

दो-तीन दिनों से महसूस हो रही थी बाघ की हलचल

फार्म हाउस संचालक एडवोकेट शाहिद रज़ा एवं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी जैसी गतिविधियां महसूस की जा रही थीं। घोड़े के मृत मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है।

वन विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के जंगल में बाघ की मौजूदगी के संकेतों की जांच शुरू कर दी है। घोड़े की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम एवं वन विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

वन विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि घोड़े की मौत बाघ के हमले से हुई है या किसी अन्य कारण से।

नोट: यह समाचार स्थानीय ग्रामीणों एवं फार्म हाउस संचालक द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। बाघ के हमले की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़े :-

‘रिन्यूवल’ का खेल, तबादलों की बोली और करोड़ों की खरीद पर सवाल! आदिम जाति कल्याण विभाग आखिर किसके संरक्षण में?

बेटियों की खास कैबिनेट से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल

EXCLUSIVE | 322 पदों की मल्टीटास्क भर्ती में ‘मल्टीपल गेम’ का संदेह! चयन, तैनाती, वेतन और सरकारी भुगतान की पूरी व्यवस्था जांच के घेरे में

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://extension.psu.edu/bringing-your-new-horse-home

तेंदूपत्ता तोडऩे गयी महिला का बाघ ने किया शिकार
Seoni 10 May 2025

सिवनी यशो:- खवासा वन सामान्य परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिछुआमाल निवासी हेमलता डहरवाल पति राजेंद्र डहरवाल उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी बिछुआमाल 10 मई सुबह लगभग 8 बजे तेंदूपत्ता तोडऩे 10 से 12 महिलाओं के साथ साबरी रीठ में तेंदूपत्ता तोड़ रही हेमलता डहरवाल को आदमखोर बाघ ने हमला कर दिया । साथ में गयी महिलाओं ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी जंगल पहुँच गये । शोर शराब सुन बाघ महिला के शव को छोड़कर जंगल में चला गया ।

जानकारी मिलने पर वन अमला एवं पुलिस की टीम ने पहुँचकर महिला के शव का पंचनामा बनाया और शव परिक्षण के पश्चात परिजनों को सौंप दिया । मृतक महिला के परिजनों को नियमानुसार शासन से सहायता राशि आठ लाख का चैक प्रदान किया गया ।

एक ग्रामीण को बाघ ने बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अमले पर किया हमला
Seoni 18 January 2025

सिवनी यशो:- बाघ के लगातार आतंक से भय भीत ग्रामीणों ने रेंजर की जमकर पीटाई करने के साथ तहसीलदार एवं डायल 100 पर हमला कर तोडफ़ोड़ कर दी । हमले का कारण था कि ग्राम में लगातार बाघ की उपस्थिती दहशत का कारण बनी हुई और गुरूवार को एक बाघ ने ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया था जिसके बाद जाँच पहुँचे रेंजर सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष यह आक्रोश दिखाई दिया । जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के खवासा वन परिक्षेत्र के बावली टोला जंगल में बाघ के हमले से जंगल गए बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेंजर समेत वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटने के साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग, तहसीलदार और डायल-100 के वाहनों में तोडफ़ोड़ की।

जानकारी के अनुसार दक्षिण सामान्य वनमंडल के खवासा वन परिक्षेत्र के पिंडरई बीट के बावली टोला गांव के खेत में बुजुर्ग तुलसीराम भलावी (70) पर गुरूवार शाम लगभग 5 बजे बाघ ने हमला कर मार डाला। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित होगये और उन्होंने घटना की जाँच करने पहुँचे वन विभाग के अमले पर हमला कर दिया जिसमें खवासा रेंजर घनश्याम चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर संजय खूंटापल्ले सहित अन्य घायल हो गये लाठी-डंडों से हमला होने पर वन अधिकारियों ने घटनास्थल से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस बीच रेंजर चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर खूंटापल्ले इत्यादि को लाठी-डंडों की मार से गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के कुरई अस्पताल लाया गया है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे कुरई थाने के डायल 100, खवासा रेंजर और कुरई तहसीलदार के वाहनों में तोडफ़ोड़ करते आक्रोषित ग्रामीणों की भीड़ ने गाड़ी के कांच तोड़ दिए हैं।

इस मामले में कुरई थाना पुलिस द्वारा घायल अधिकारी- कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अज्ञात हमलावर भीड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की है और अज्ञात हमलावारों की तलाश की जा रही है ।

सिवनी उपवनमंडल अधिकारी योगेश पटेल ने बताया कि बावली टोला गांव से लगे पिंडरई बीट के कक्ष क्रमांक 362 में मृतक तुलसीराम भलावी का शव मिला है।

भीड़ के हमलावर होने से घटनास्थल में भगदड़ मच गई। 17 जनवरी शुक्रवार सुबह बाघ के हमले में मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया ।

कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि वन अधिकारियों पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज करने की हैं ।

गौरतलब है कि बालाघाट-सिवनी सीमा में खवासा वन परिक्षेत्र के सिल्लारी गांव में 22 दिसंबर को खेत में काम करने पहुंचे बालाघाट के एक किसान सुखराम उइके (55) पर हमला कर बाघ ने मार डाला था।

इससे पहले 19 अक्टूबर को खवासा वन परिक्षेत्र के चिखली गांव निवासी आदित्य पुत्र यादोराव चावरे (22) पर बाघ ने हमला कर मार डाला था। जबकि 29 नवंबर को पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर में बावनथड़ी गांव के जंगल में 20 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार भलावी को बाघ ने हमला कर मार डाला था। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाघ की उपस्थिती से दहशत व्यापत है और ग्रामीण वन विभाग से मांग करते रहे है कि बाघ की लोकेशन ट्रेश कर उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया जाये परंतु वन विभाग आश्वासन देते रहे और ठोस कार्यवाही नहीं होने लगातार दुखद घटनाएँ घटित होने एवं दहशत बनी रहने से ग्रामीण परेशान हो रहे थे ।

चरवाहे पर बाघ का हमला, उपचार के लिये कराया अस्पताल में भर्ती
Seoni 13 January 2025

सिवनी यशो:- सोमवार को पेंच टाइगर रिजर्व खामरपानी परिक्षेत्र में एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया है चरवाहे को घायल अवस्था में जिला चिकि त्सालय में उपाचारार्थ भर्ती कराया गया है । पेंच टाईगर रिजर्व के उप संचालक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में खमारपानी परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकीवाड़ा बीट कक्ष क्रमांक 1495 वन क्षेत्र में मवेशी चराने के दौरान चरवाहा बुद्धिमान पिता छतर उईके उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी सुर्रेवानी थाना बिछुआ पर बाघ द्वारा हमला कर घायल किया गया है। चरवाहा द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ मवेशी पीछे छूट जाने पर उसके द्वारा उनकी खोज के लिए जंगल के अंदर अपने एक साथी के साथ चला गया तथा अनजाने में बाघ के समीप पहुंच गया। बाघ को देखकर घबराकर भागने के दौरान बाघ द्वारा चरवाहे पर हमला किया। चरवाहे के हाथ में एक लाठी थी उससे उसने बाघ को पीछे धक्का दिया तथा जोर से चिल्लाया। पास में ही साथी द्वारा भी शोर मचाया गया जिससे बाघ वहां से भाग गया।

चरवाहे के सिर तथा हाथ में चोट लगी है। साथी द्वारा इसकी सूचना वनरक्षक को दी गई। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए चरवाहे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ लाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है। जिससे उसके स्वास्थ्य में सुधार है। शासन के नियम अनुसार अस्पताल में भर्ती के दौरान उसे प्रतिदिन 500 दिए जाएंगे तथा साथ में उपचार भी शासन के द्वारा ही कराया जाएगा।

बाघ का आतंक बढ़ा, दो मवेशियों को बाघ ने फिर बनाया गारा
ग्राम खैरी टोला के पास खेतों पर मिले बाघ के पगमार्क, छपारा वन अमले ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा

Seoni 05 January 2025

छपारा यशो:- विगत 20 दिसम्बर से बडोंल के ग्राम गोरखपुर कलां के पास में मवेशियों को शिकार बनाया था बाघ की क्षेत्र में आमद से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है। वहीं 5 जनवरी को सुबह ग्राम खैरी टोला से एक किसान के खेत में बंधे हुए दो मवेशियों को बाघ ने अपना शिकार बना लिया किसान के खेत में बाघ के पगमार्क देखें गये है । बाघ की उपस्थिती और मवेशियों को बाघ ने अपना गारा बना लिया इस बात की सूचना किसान ने वन विभाग छपारा को दे दी है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार छपारा से लगभग चार किलोमीटर दूर बैंनगंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम खैरी टोला के रास्ते से लगे खेत में बाघ ने दो मवेशियों के उपर हमला कर मौत के घाट उतारा खेतों में बाघ के पगमार्क देखें गए ।

सूचना पर संज्ञान लेते हुए दोपहर लगभग 1 बजे छपारा वन परिक्षेत्र अधिकारी शरद सिंह एवं डिप्टी रेंजर चंद्रविनय सिंह मौके पर वन अमले सहित पहुंचे और वहां बाघ के पगमार्क की जांच कर बाघ के होने की संभावना व्यक्त की गई । वहीं ग्राम खैरी टोला एवं क्षेत्रीय ग्रामों में विशेष

सतर्कता बरतने को कहा गया है साथ ही कृषकों को रात्रि के समय कृषि कार्य में खेतों में नहीं जाने के लिए कहा गया है रेंजर शरद सिंह ने बताया कि उक्त बाघ ने बीती रात खैरी टोला के कृषक तिलकराज मरावी के खेत में बंधे हुए दो मवेशियों को शिकार बनाया है । उक्त स्थान पर बाघ को ट्रेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही पूरे वन अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं क्षेत्रीय जनों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है । बाघ के पगमार्क छपारा के बैंनगंगा नदी के किनारे ग्राम देवरी कलां के पास के खेतों में देखें गए। एक पखवाड़े से बाघ की आमद से आमजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

आबादी क्षेत्र में बाघ का आतंक, देवी प्रसाद पर किया हमला