Water Corporation – Dainik Yashonati

पेयजल समस्या निराकरण के लिये भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम, टेंकरों से पहुँचाया जा रहा पानी
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता जनता को सहयोग करें, सिवनी विधायक ने बुलाये अपने निजी और कार्यकत्र्ताओं के टेंकर

भाजपा पेयजल कंट्रोल रूम का मोबाईल नंबर 9329840664

Seoni 15 April 2025

सिवनी यशो :- सिवनी नगरीय क्षेत्र में भीषण जलसंकट की स्थिती निर्मित हो गयी है। इस स्थिती से निपटने के लिये भारतीय जनता पार्टी गंभीरता से प्रयास कर रही है । भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन के निर्देश पर जिला भाजपा कार्यालय में समस्या के निकराकरण के लिये कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तो सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन अपने निजी टेंकरों एवं परिचितों के टेंकरों से नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करा रहे है ।

जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है कि यह सर्वविदित है कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जलसंकट उत्पन्न होने की संभावनाओं को देखते हुये पूर्व से ही प्रयास कर रहे है । जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर सिवनी नगर सहित क्षेत्र की पेयजल समस्या के निराकरण के लिये पूरी ताकत के साथ जुटे है और उनके प्रयास सफल भी होंगे । कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष सहित जलकर्म समिति के सभापति और पार्षदगण भी सिवनी विधायक के सफल प्रयासों की सराहना कर रहे है वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पूर्वाग्रह से ग्रासित होकर जल संकट के लिये भाजपा को दोष देने की ओछी मानसिकता का प्रगटीकरण कर रहे है और कांग्रेस के झंडे लगे हुये एक दो टेंकर से पानी नगर में घुमाकर जनसेवा करने का ढोंग कर रहे । जनता इस बात को बेहतर जानती है कि छिंगली कटा लेने से कोई शहीद नहीं कहलाता । समस्या निराकरण के लिये पूरी ताकत से सफल प्रयास किये जाते है जो परिणाम देकर जनता को राहत देते है ।

शहर में भीषण जल संकट की स्थिती को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से जल वितरण में सहयोग करने की अपील की है तथा भाजपा जिला कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, यहाँ कार्यालय मंत्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मोबाईल नंबर 9329840664 पर संंपर्क कर समस्या पेयजल से संबंधित समस्या बतायी जा सकती है जिसके निराकरण के लिये उपलब्धता अनुसार मदद सुनिश्चित की जायेगी तथा शहर के कई हिस्सों में पानी की कमी से जूझ रहे निवासियों की मदद के पूरे प्रयास किये जायेंगे । श्रीमती बिसेन ने उन कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है जिनके पास ट्रैक्टर और टैंकर उपलब्ध हैं, वे स्थानीय जल स्रोतों से पानी भरकर वितरण में सहायता करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने कहा है कि भाजपा की पहचान ही जनसेवा है आज जब सिवनी शहर भीषण जल संकट से गुजर रहा है तो हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है और ऐसे समय में किसी भी क्षेत्र में समस्या के निराकरण के लिये भाजपा के कार्यकत्र्ता आगे आकर सहयोग करें और जल संकट की चुनौती से जनता को उबारने में अपना योगदान दें ।

श्रीमती बिसेन ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिन कार्यकर्ताओं के पास ट्रैक्टर,टेंकर उपलब्ध हैं, और जिनके गांवों में जल समस्या नहीं है, साथ ही जहां सांसद/विधायक निधि अथवा निजी टैंकर उपलब्ध हैं, वे कृपया उन टैंकरों में पानी भरवाकर अपने ट्रैक्टर के माध्यम से सिवनी शहर के जल संकट को दूर करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के स्थानीय जल स्रोतों से टैंकर भरकर नगर में जल का वितरण किया जा सकता है।

श्रीमती बिसेन ने कहा है कि भाजपा जिला कार्यालय के माध्यम से टेक्टरों में डीजल की व्यवस्था एवं टेक्टर में आये हुये चालको के लिये भोजन और ठहरने की व्यवस्था करायी जायेगी। सहयोग के करने की इच्छा रखने वाले कार्यकत्र्ता भी सिवनी भाजपा जिला कार्यालय के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है । बिसेन ने कहा, “आपका एक प्रयास किसी परिवार के लिए राहत की सांस बन सकता है। आइए इस समस्या से मिलकर लड़े और अपने शहर के साथ खड़े हों।

अपेक्षा अनुसार कार्य में प्रगति न पाये जाने पर कार्य एजेंसी पर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) ने शुक्रवार 31 मई को जनपद पंचायत सिवनी के जनपद सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जलनिगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जल जीवन मिशन (Public Health Engineering Department, Water Corporation, Panchayat and Rural Development Department and Jal Jeevan Mission) के कार्यों से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, ईईपीएचई  अरूण श्रीवास्तव तथा एसडीएम सिवनी सुश्री मेघा शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने जल निगम अंतर्गत प्रगतिरत बंडोल समूह नलजल योजना में शामिल 194 ग्रामों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ग्राम के सचिवों एवं रोजगार सहायक से जलापूर्ति की स्थिति के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समूह नलजल योजना के पूर्ण हो चुके 59 ग्रामों में जलापूर्ति की स्थिति के बारे में संबंधित ग्राम सचिव से जानकारी लेकर ऐसे ग्राम जिनमें जलापूर्ति की समस्या पाई गई उनमें सुधार कार्यों के लिए ऐजेंसी को निर्देशित किया है। इसके साथ ही निर्माण के दौरान हुई टूट-फूट के लिए मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्राम सचिवों को अनाधिकृत रूप से नलजल योजना कनेक्शन में मोटर का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की मोटर जप्त करने के निर्देश को दिए हैं।

कलेक्टर श्री सिंघल ने ग्रामवार एकल नलजल योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने अपेक्षानुसार प्रगति न करने वाली ऐजेंसी मेसर्स एच डायमेंशन पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाने तथा दादा गुरू कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा अपेक्षा अनुसार प्रगति न पाए जाने के कारण संबंधित को बाउंडओवर करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए हैं।

कलेक्टर ने विकासखंड धनौरा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
क्षतिग्रस्त सड़को एवं नालियों की तत्काल मरम्मत करायी जाये – कलेक्टर

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Collector Kshitij Singhal) ने गुरूवार 30 मई को विकासखंड धनौरा (Development Block Dhanaura) के जनपद सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जलनिगम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जल जीवन मिशन (Public Health Engineering Department, Water Corporation, Panchayat and Rural Development Department and Jal Jeevan Mission) के कार्यों से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने जल निगम अंतर्गत प्रगतिरत सिद्धघाट समूह नलजल योजना (Siddhaghat Group Tap Water Scheme) में शामिल 77 ग्रामों में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित ग्राम के सचिवों एवं रोजगार सहायक से जलापूर्ति (water supply) की स्थिति के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं ऐजेंसी को दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान सामने आए जलापूर्ति की समस्या वाले ग्रामों में सुधार कार्यों के लिए संबंधित ऐजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया है। इसके साथ-साथ ऐसे ग्राम जिनमें अनाधिकृत रूप से मोटर का उपयोग करने के कारण समस्या आई है। ऐसे ग्रामों में अभियान चलाकर मोटर जप्त करने के निर्देश संबंधित ग्राम के सचिव को दिए हैं।

कलेक्टर श्री सिंघल ने ग्रामवार नलजल योजना के बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रबंधन के लिए नियमानुसार उपयोगकर्ता से जलकर की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। ताकि उक्त राशि से आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य एवं संलग्न किए गए कर्मचारी को वेतन आदि भुगतान कराया जा सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त हुई सड़कों एवं नाली की टूट-फूट की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित ऐजेंसियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंघल ने पायली समूह नलजल योजना में शामिल 36 ग्रामों में भी निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा कर कार्य प्रगति एवं ग्राम में निर्माण कार्य के दौरान सड़कों एवं नालियों की टूट-फुट में सुधार के लिए संबंधित निर्माण ऐजेंसी को निर्देशित किया है।