WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर नारी अपने आपको सशक्त बनायें – नीतू दीदी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रि शताब्दी समारोह समिति ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस सिवनी के सभागार में किया आयोजन

सिवनी 11 मार्च 2025
सिवनी यशो :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रि शताब्दी समारोह समिति ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस सिवनी के सभागार में शानदार का कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी एवं मां भारती, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी एवं भोलेनाथ जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम की संयोजितक श्रीमती रूकमणी सनोडिया द्वारा प्रस्तुत की गयी ।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्मकुमारी दीदी नीतू जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि हर नारी में शिव की शक्ति समाहित है वह अपनी शक्तियों को जागृत नहीं करती और संकुचित मानसिकता से अपने आप को सीमित कर लेती है तब उसका तिरष्कार होता है परंतु वह नारी अपनी क्षमताओं का विकास कर सम्मान भी पाती है । उन्होंने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की आज यदि हम त्रि शताब्दी मना रहे है तो यह उनके उल्लेखनीय कृतित्व का परिणाम है और उनके जीवन को हर मातृशक्ति को आवश्यक रूप से पढना चाहिये और उनके विचारों और कार्यो से प्रेरणा लेकर आगे का जीवन सुखद बनाना चाहिये ।

लोकमाता अहिल्या बाई प्रेरणा का केन्द्र है – श्रीमती मीना बिसेन

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि देवी अहिल्या बाई ने कभी स्वयं को शासिका नहीं माना बल्कि सदैव प्रजा के विषय में सोचा इसीलिए उन्हें पुण्य श्लोका कहा गया है वे लोगों की चिंता माता के समान करती थी इसके लिए उन्हें लोकमाता का दर्जा दिया गया। व्यक्तिगत संकटों का दृढ़ता से मुक़ाबला करते हुए पूरे भारत में उन्होंने धर्म संस्कृति के लिए कार्य किया, महिला समाज के साथ ही वे संपूर्ण समाज के लिये श्रद्धा का केन्द्र है और उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिये ।

लोकमाता अहिल्या बाई को उचित स्थान देने में कंजूसी की गयी – श्रीमती पटेरिया

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कहा है कि आज महिला दिवस की सफलता बिना अहिल्या बाई के जीवन पर चर्चा के पूरी नहीं हो सकती हम देवी अहिल्याबाई को याद कर रहे हैं। उनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। लेकिन दुख का विषय है कि इतने प्रेरणादायी व्यक्तित्व को भी इतिहास में उचित उचित स्थान नहीं दिया गया। अहिल्या बाई ने राष्ट्र प्रथम को प्राथमिकता में रखकर कार्य किया उन्होंने पूरे राष्ट्र में लोगों के हित के लिए निर्माण कार्य कराए। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य किये थे और वे महिला सशक्तिकरण की मिसाल है ।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य मातृशक्ति ने भी प्रेरणादायी विचार रखें , कार्यक्रम में गीत, भाषण नाटक वे नृत्य की शानदार प्रास्तुतियाँ हुई । आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर सुनंदा चौधरी,डॉक्टर गीतांजलि सनोडिया, समाजसेवी श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती शुभांगी पटेवार श्रीमती पुष्पा मेहंदीरत्ता,श्रीमती मंजू कौशल श्रीमती राजेश्वरी दुबे जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, सौरभ शुक्ला, श्रीमती मोनिका चौरसिया, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं एवं परामर्शदाताओ की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया सभी अतिथि गणों का स्वागत पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम के समापन में सभी सम्मानित महिलाओं को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!