Thu, 22 Oct 2026 | 02:26:03 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

एक सप्ताह के भीतर मोबाइल ब्लास्ट की दूसरी घटना 

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 04, 2024 08:49 pm / Post views : 155

एक सप्ताह के भीतर मोबाइल ब्लास्ट की दूसरी घटना 
शेयर करें:

युवक की जेब मे रखा मोबाइल हुआ गर्म..बाहर निकालने के बाद हो गया ब्लास्ट

  छिंदवाड़ा यशो:- वर्तमान में मोबाइल फोन (mobile phone) हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, इसके बिना अनेक जरूरी काम संभव नहीं है । दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका मोबाइल आम व्यक्ति घंटो उपयोग करने का आदी हो गया है और ऐसी संख्या भी अधिक है जो इसके माध्यम से अपनी व्यापारिक और दैनिक कार्य करते है । जहाँ मोबाइल फोन बहुत उपयोगी और आवश्यक उपकरण वहीं यह एक तरह का बड़ा खतरनाक उपकरण भी है इसको रखने के साथ सावधानी बरतना भी आवश्यक है । मोबाइल ब्लास्ट होने की छिंदवाडा जिले में एक सप्ताह में दूसरी घटना सामने आयी है । 
जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के लहगड़ुआ में एक व्यक्ति का मोबाइल फटकर बिखर गया । जिसका एक अच्छा पहलू यह रहा कि युवक को मोबाइल गरम होने का एहसास हुआ तो उसने मोबाइल जेब से निकालकर फेंक दिया उसके बाद यह मोबाइल ब्लास्ट हुआ । 
 दरअसल अमरवाड़ा के ग्राम लहगड़ुआ में रहने वाले कोटवार रूपेश वंशगोतिया ने अपनी पैंट की जेब मे 1द्ब1श कम्पनी का मोबाइल फ़ोन रखा हुआ था इसी दौरान कुछ देर बाद उसे उसका मोबाइल हीट(गर्म) होता हुआ महसूस हुआ इसके बाद आनन फानन में जब उसने उसका मोबाइल जेब से निकाला तो उसमें से धुआं निकलता देख तत्काल उसने मोबाइल जमीन पर छोड़ दिया जिसके बाद मोबाइल अचानक से ब्लास्ट होकर टुकड़े टुकड़े हो गया..अगर रूपेश समय रहते मोबाइल जेब से नही निकालता तो किसी भी बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता है..अब मोबाइल क्यों गर्म हुआ,उसमे से धुआं क्यों निकला और फिर मोबाइल ब्लास्ट कैसे हो गया यह तो जांच का विषय है लेकिन इस घटना से सबक लेकर मोबाइल उपयोग करते समय हमें सावधानी रखने की जरूर आवश्यकता है । फिलहाल इस घटना से मोबाईल उपयोग करने वाले भयभीत है यहाँ बात दें कि लगभग एक सप्ताह के भीतर ही छिन्दवाड़ा जिले में मोबाइल ब्लास्ट की यह दूसरी घटना प्रकाश में आई है।