Fri, 13 Nov 2026 | 07:01:06 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 30, 2026 11:05 pm / Post views : 123

सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत
शेयर करें:

सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत

Seoni, 30 September 2026 सिवनी यशो: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के अकाउंट और उनकी ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वीमेन चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट ने स्वागत किया है। इस संबंध में कार्यक्रम समन्वयक जिला सिवनी संजय मिश्रा के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बच्चों को ऑनलाइन शोषण और डिजिटल खतरों से बचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारतीय कानूनों के अनुरूप संचालित किया जाना आवश्यक है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ऐसे वैधानिक प्रावधानों पर विचार करने को कहा है, जिनके माध्यम से नाबालिगों से संबंधित भारतीय कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। संगठन ने न्यायालय के इस रुख का स्वागत करते हुए इसे बाल अधिकारों की ऑनलाइन सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिक समाज संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस (JRC) की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाबालिगों में अनुबंध करने की कानूनी क्षमता नहीं होने के कारण ऑनलाइन सेवाओं तक उनकी पहुंच को लेकर विशेष सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। कार्यक्रम निदेशक दीप्ति दिवान के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत के कानूनों का उल्लंघन न करें। आज ऑनलाइन दुनिया में बच्चों के सामने कई तरह के खतरे मौजूद हैं। नाबालिगों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण, ट्रैफिकिंग और सेक्सटॉर्शन जैसी गतिविधियों में फंसाया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों के निजी डेटा के दुरुपयोग और साइबर बुलिंग जैसे खतरे भी सामने आते हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर अभिभावकों, संस्थाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म सभी को जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। संगठन के अनुसार, प्रभावी नियम और उनके पालन की व्यवस्था से बच्चों को ऑनलाइन शोषण तथा अन्य डिजिटल जोखिमों से बचाने में मदद मिल सकती है। विज्ञप्ति में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि न्यायालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ स्वतंत्र रूप से अनुबंध करने के लिए 18 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा के पालन की आवश्यकता पर विचार किया है। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने केंद्र सरकार से इंटरमीडियरी नियमों के तहत आवश्यक निर्देशों को शामिल करने पर विचार करने को कहा। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही। संजय मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक जिला सिवनी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वीमेन चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि संगठन बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े डिजिटल मुद्दों को भी गंभीरता से उठाया जा रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वीमेन चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस का सहयोगी संगठन है तथा बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर विभिन्न स्तरों पर अभियान संचालित कर रहा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें