मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

उगली क्षेत्र की रेत खदान में गोली चलने की घटना से तनाव

सिवनी, हिर्री (उगली क्षेत्र)
सिवनी यशो:- क्षेत्र की एक रेत खदान में मंगलवार शाम गोली चलने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमली टोला निवासी विकास पटले को गोली लगने से घायल बताया जा रहा है। घायल को तत्काल उपचार हेतु ले जाया गया है, लेकिन उसकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

🔹 घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात

गोली चलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग उगली थाना परिसर पहुंचकर हंगामा करने लगे। थाने में भीड़ जुटी हुई है तथा लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच की मांग कर रहे हैं। मौके पर शोर-शराबा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

🔹 मामले की पुष्टि अभी अस्पष्ट

घटना किस कारण हुई, गोली किसने चलाई, और विवाद किस बात को लेकर हुआ—यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा भी अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना रेत खदान के संचालन या ठेके से जुड़े विवाद से संबंधित हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि आवश्यक है।

🔹 पुलिस बल तैनात – जांच जारी

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की है तथा मामले की जांच की जा रही है।

पुष्टि और विस्तृत जानकारी पुलिस बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के बाद जारी की जाएगी।

अपडेट जारी….………

 

 

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!