धर्मसिवनी

सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का 75 वाँ सप्ताह, विद्यार्थियों की उपस्थिती बढ़ रही 

सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस पाठ के 75 वें सप्ताह भक्ति और श्रद्धा का रहा अनुपम नजारा

 Seoni 09 February 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के भैरोगंज में स्थित आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ आस्था और श्रद्धा का प्रमुख ऐसा केन्द्र बन गया है कि श्रद्धा भक्ति और आस्थावान इस मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ति के साथ मानसिक और आत्मिक शांति के लिये बड़़ी संख्या में विश्वास के साथ पहुँच रहे है और उनका विश्वास भी माँ ज्वाला देवी के आशीर्वाद से दृढ़़ हो रहा है । इस शक्ति पीठ में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाता है, यह क्रम पिछले 75 सप्ताह से निरंतर किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज के बीच सकारात्मक विचारों का प्रेषित करने का भी यह प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचान बना रहा है । 

धर्म और आस्था के इस केन्द्र से विद्यार्थियों के लिये हनुमान जी को अपना आदर्श बनाने का जो 

 संदेश दिया गया और मोबाइल के अधिक उपयोग न करने की सलाह बहुत असरकारक रही है मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा में विद्यार्थी वर्ग की संख्या में आशातीत वृद्धि इस संदेश के सकारात्मक असर को दर्श रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के 75 वें सप्ताह विद्यार्थियों की उपस्थिती बहुत अधिक रही । 
यहाँ बता दें कि सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 75 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है ।
  मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । शनिवार को 75 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान भुवन पंचेश्वर परतापुर रोड सिवनी रहे । एकादशी होने का ध्यान रखते हुये साबूदान की खिचड़ी का भोग अर्पित करते हुये भक्तों को वितरित की गयी । 
  भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!