नाबलिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पंहुचा जेल
Seoni 26 May 2025
सिवनी यशो:- डूंडासिवनी थाना में ग्राम भडारपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा गत 23 मई को थाने में पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी कि उसकी बेटी अपने चाचा के घर उड़ेपानी गयी हुई थी जो बिना बताये घर से कहीं चली गयी है । लड़की के बारे बताया गया था कि वह 14 वर्ष 8 माह की है । जिसे प्रार्थी द्वारा आसपास पता करने पर कोई जानकारी नही मिली तब प्रार्थी की शिकायत पर अप. क्रमाक 230/25 धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृतव मे थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृता कि दस्तायबी हेतु हर संभव प्रयास किये गये तकनीकी सहायता एवं आसपास व संदेहियो से पूछताछ कर पता चलने पर अपहृता को 48 घंटे के अंदर नागपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया पूछताछ करने पर बताई कि अभिषेक उर्फ आकाश धुर्वे निवासी चांवडी मुझे अपने साथ बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर ले गया था जो कथनो एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अरोपी के विरुध्द धारा 63(घ) द्ब),64(2)(द्व),65(1)69 बीएनएस 3,4,5(1), 6 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर मानन्यीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया



