सिवनी विधायक का प्रयास लाया रंग, हट गयी शराब दुकान
लक्ष्मी नारायण मंदिर, बैनगंगा नदी के किनारे से हटा दी गयी शराब दुकान
Seoni 01 April 2025
छपारा यशो:- नवीन वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल से जहां मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हुई उज्जैन सहित धार्मिक महत्व के 19 शहरों पर शराब बंदी कर दिया गया है तो वहीं नगर के बैंनगंगा नदी पुल घाट एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेम्पल परिसर के समीप स्थित नगर में संचालित शराब दुकान को 1 अप्रैल से वहां से हटाकर नगर के आखिरी छोर लालमाटी में स्थान परिवर्तन कर दिया गया है ।
ज्ञात हो कि उक्त शराब दुकान को वहां हटाए जाने को लेकर विगत कई वर्षों से नगर वासियों द्वारा वहां से हटाने को प्रशासन से मांग की जा रही थी परन्तु साल दर साल नया ठेका होता रहा पर नगरवासियों के धरना-प्रदर्शनों एवं आंदोलन जैसे विरोध के बाबजूद शराब दुकान वहीं संचालित होती रही और नगर के धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल पर शराब दुकान को हटाने की मंशा पर पानी फिरता रहा परंतु सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रयास किया गया और छपारा नगर वासियों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त शराब दुकान को हटाने जैसा जटिल कार्य संभव हो पाया जिसे लेकर नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया है।
सैल्फी पाइंट, गार्डन एवं ओपन जीम के साथ सौंदर्यीकरण किया जाए – रिक्त हुए स्थान को लेकर नगरवासियों ने छपारा नगर परिषद से सौंदर्यीकरण कर वहां किसी भी प्रकार से व्यवसायिक कार्यों के उपयोग में नहीं लिए जाने एवं उक्त स्थान पर सड़क के दोनों ओर सेल्फी पाइंट, गार्डन एवं ओपन जीम के रूप में परिवर्तित किए जाने की मांग की जा रही है।





