मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आगमन 29 मई को

तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक आज 24 मई को कांग्रेस कार्यालय में 

Seoni 23 May 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के महासचिव एवँ प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी एवँ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के जुझारू व संवेदनशील अध्यक्ष जीतू पटवारी जी का आगमन हमारे जिले में दिनांक  29 मई को रात्रि 8 बजे हो रहा है, रात्रि विश्राम के पश्चात दिनांक 30 मई को प्रात: 10 बजे; (31 मई को जबलपुर में आयोजित होनें वाली जय हिंद यात्रा सभा, की तैयारियों के संबंध में) बैठक में दिशा निर्देश प्रदान करेंगे तथा तत्पश्चात संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं नेताद्वय 11.30 बजे से विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, उनके आगमन एवं कार्यकर्ताओं की बैठक से संबंधित तैयारियों को लेकर कल दिनांक 24 मई दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन,  सिवनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है ।
              जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बैठक में आमंत्रित जिला कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा के प्रत्याशी, जिला अनुशासन समिति, जिला समन्वय समिति, ब्लॉक कांग्रेस संगठन मंत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं विभाग के अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने हेतु अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!