राजनीतिसिवनी

मूसलाधार बारिश में भी भारी उत्साह से हुआ मतदान, भाजपा ने जताया आभार

Seoni 07 July 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 11 (सुभाष वार्ड) में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में मूसलाधार बारिश के बावजूद मतदाताओं ने भारी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागिता निभाई। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि मोंटू दुबे ने सुभाष वार्ड के समस्त मतदाताओं, शासकीय अमले, निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस प्रशासन तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने कहा, “विपरीत मौसम के बावजूद मतदाताओं का उत्साह अत्यंत सराहनीय रहा। प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव संपन्न कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।”

पार्षद प्रत्याशी श्रीमती निधि दुबे ने भाजपा संगठन के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड के समस्त मतदाताओं के तेज वर्षा बावजूद उत्साह पूर्वक मतदान के लिए वे हृदय से कृतज्ञ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि चुनाव अभियान के दौरान उनसे या उनके पक्ष में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से कोई त्रुटि हुई हो या किसी को किसी प्रकार की ठेस पहुँची हो, तो वे उसके लिए खेद प्रकट करती हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!