WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा वक्फ संशोधन कानून के लाभ एवं डां अंबेडकर के उल्लेखनीय योगदान को जनमानस को बताने चलायेगी अभियान

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुई भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी

Seoni 16 April 2025
सिवनी यशो:- भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में सिवनी जिले से पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में अभियान जिला प्रभारी आशीषमाना ठाकुर एवं वफ्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिला प्रभारी युवराज सिंह राहंगडाले शामिल हुये । इस कार्यशाला में समस्त जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी आपेक्षित थे ।

बुधवार को भोपाल में आयोजित कार्यशाला में वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान को लेकर एवं ें संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के संदर्भ में अयोजित प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला संपन्न हुई।

इस कार्यशाला में वक्फ संशोधन कानून से मुस्लिम समाज को होने वाले लाभ और कानून के बदलाव का उद्देश्य से संबंधित जागरूकता अभियान एवं बाबा साहेब के सम्मान में भाजपा द्वारा किये गये कार्याे को और बाबा का देश के लिये योगदान से संंबंधी जागरण अभियान भाजपा पूरे प्रदेश में चलेगी । इन अभियानों को लेकर जनता के बीच जाने पर किन बात का उल्लेख आवश्यक है उसके संबंध में यह कार्यशाला आयोजित की गयी थी ।

इस कार्याशाला को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम , प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव,प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक,भगवानदास सबनानी व मंत्री गण, सांसद गण,विधायक गण,अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!