छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री ने 7 करोड़ 44 लाख की लागत से राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण का भूमि पूजन किया

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दलसागर तालाब में सात करोड़ 44 लाख की लागत से राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास पर्व के अंतर्गत जनदर्शन कार्यक्रम के लिए सिवनी पहुंचे थे। दलसागर तालाब में सौंदर्यीकरण के लिए फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का भी काम किया जाएगा। इससे दलसागर तालाब में स्थापित राजा दलपत शाह की प्रतिमा की सौंदर्यता बढ़ेगी। इस अवसर पर सांसद  ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश सिंह पाल, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर व कमल मर्सकोले, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button