क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

छपारा में मनमानी लूट पर बिफरे जनपद अध्यक्ष

मज़दूर तेंदूपत्ता संग्रहण करें वनोपज का लाभ उठाएं -जनपद अध्यक्ष

सिवनी / छपारा यशो:- आदिवासी विकासखंड छपारा की जनपद पंचायत छपारा में निर्माण कार्य बड़ी संख्या में चल रहे है परंतु मजदूरों को भुगतान नहीं हो रहा है, और मजदूरों को मिलने वाला कार्य मशीने कर रही है । मुख्यकार्यपालन अधिकारी और एसडीओ जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की बातो को अनसुना कर रहे है ।
आदिवासी विकासखंडो में पेसा एक्ट भी लागू कर दिया गया है परंतु पेसा एक्ट तो दूर की बात है जनपद पंचायत में आदिवासी अध्यक्ष और ग्राम पंचायतो में आदिवासी सरपंचो को अधिकारी अपनी लाठी से हांक रहे है । यहाँ बता दें कि लगभग हर ग्राम पंचायत में स्टापडेम, चैक डेम, रपटा पुल निर्माण जैसे आधा सैकड़ा से अधिक कार्य चल रहे है और इसके अतिरिक्त 15 वें वित्त के कार्य सहित अनेक कार्य होना बताया जा रहा है । छपारा जनपद क्षेत्रों में करोड़ो रूपये के कार्य जिन्हें ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाना चाहिये ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है । जनपद पंचायत के अधिकारी ठेकेदार के माध्यम से कार्यो के माध्यम से शासकीय धन की बंदरबांट करने में लगे हुये है । स्टाप डेम, चैक डेम, रपटा निर्माण आदि कार्य नाममात्र के हो रहे है । जानकारी के अनुसार छपारा जनपद की लगभग हर ग्राम पंचायत क्षेत्र में वर्ष 22 -23 एवं 23 -24 में जो रपटा निर्माण, चैक डेम, स्टाप डेम के कार्य हुये है या हो रहे है उनकी स्वतंत्र एजेंसी से जाँच करायी जाये तो बडी आर्थिक अनियमित्ता की पोल खुलकर सामाने आयेगी । बताया जाता है कि यह कार्य ग्राम पंचायतो द्वारा कराया जाना बताया जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि यह सारे काम एक ही ठेकेदार द्वारा अधिकारियों को कमीशन देकर किये गये है ।

भ्रष्ट एजेंसी के माध्यम से कार्य जा रहे घटिया निर्माण

भ्रष्ट एजेंसियों के माध्यम से कराये जा रहे निर्माण कार्यो का जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों द्वारा विरोध किया जाता है तो कोई अधिकारी सुनता नहीं है । छपारा जनपद के अध्यक्ष सदमसिह बरकडे 12 मई को जंगल जाकर तेंदूपत्ता तोडऩे पहुँचे और उन्होंने कहा है कि आर्थिक आजादी का अभियान के तहत सभी किसान मज़दूर तेंदू पत्ता संग्रहण करें वनोपज का लाभ उठाएं शादी विवाह का अवसर है परंतु अधिकारी आचार संहिता का बहाना बताकर पेमेंट नहीं डाल रहे है जन प्रतिनिधियो को शादी सम्मेलन क्रिकेट मेंच में उपस्थित होना पड़ता है । इसलिए तेंदू पत्ता संग्रहण कर शादी सम्मेलन और क्रिकेट मेंच का मेनेजमेंट करेंगे । उन्होंने कहा कि छपारा जनपद में आचार संहिता लागू हो या न हो यहाँ लापरवाही चरम पर रहती है । पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया बेहद गुणवत्ता विहीन कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराये जा रहे है । जो कार्य मजदूरों से कराये जाने चाहिये वह मशीनों से हो रहे है ।
जनपद अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा की तो उन्होंने दो टूक उत्तर दिया कि काम आपके हिसाब से नहीं कराया जा सकता और उन्होंने फोन काट दिया । एसडीओ से बात की तो एसडीओ दिखवाता हूँ काम बंद करवा देता हूं कहा गया परंतु काम बंद हुआ नहीं ।
अध्यक्ष बरकडे का कहना है कि जनपद पंचायत छपारा क्षेत्र में घटिया गुणवत्ता विहिन कार्य किये जा रहा है और आचार संहिता का लाभ उठा कर क्षेत्र की जनता के साथ छलावा किया जा रहा है? अध्यक्ष का कहना है कि ठेकेदार,उपयंत्री,,सी,ई,ओ सभी की सहमति से गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य चल रहे है ।अधिकारी शासन- को चूना लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ग्रामीणों ने भी आवेदन निवेदन किया लेकिन नोट छापने की होड़ में लगे जनपद, पंचायत छपारा के भ्रष्ट अधिकारी न ग्रामीणों की सुन रहे हैं न जनप्रतिनिधि की चाहे मनरेगा योजना हो बस्ती विकास योजना हो 15 वें वित्त योजना सभी योजनाओं की राशि का बंदरबांट सरे आम जनपद पंचायत छपारा में देखनें को मिल सकता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!