उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ जिला कलेक्टर ने 23 कर्मचारियों को दिये पी.पी.ओ.
Seoni 28 January 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर संस्कृति जैन ने विभिन्न विभागों से माह दिसम्बर में सेवानिवृत्त हुए 23 शासकीय सेवकों को पेंशन पेमेन्ट आर्डर (पी.पी.ओ.) का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, जिला कोषालय अधिकारी दीपक मरावी, सहायक पेंशन अधिकारी धनेन्द्र कुमार उईके एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
पीपीओ वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं सीईओ जिला पंचायत ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को एक-एक पौधा देकर सम्मानिक किया साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
इन्हें किया गया पीपीओ का वितरण- श्रीमति स्मिता वर्मा सहायक ग्रेड-3, श्रीमति साधना नामदेव प्रशासनिक अधिकारी, शेख रुीक उप निरीक्षक, कृष्ण कुमार बघेल कार्यवाहक उप निरीक्षक, सुनील कुमार उपाध्याय कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक, आनंद कुमार पाण्डे प्रधान आरक्षक, सुशील कुमार सोनकर श्रम निरीक्षक, बजरंग लाल अजीत भृत्य, श्रीमति लक्ष्मी बाई ठाकुर एएनएम, भुवनलाल उइके सहायक शिक्षक, रविशंकर सेन सहायक शिक्षक, अशोक कुमार पटेल उच्च श्रेणी शिक्षक, श्रीमति श्यामा धुर्वे सहायक शिक्षक, आशुतोष सक्सेना सहायक शिक्षक, अतर लाल सययाम भृत्य, उमाकांत सोनगोतत्रा सहायक शिक्षक, भगवत प्रसाद सनोडिया प्रधान पाठक, श्रीमति प्रभा ठाकुर सहायक शिक्षक, राजेन्द्र सिंह सनोडिया मानचित्रकार, नरेन्द्र बेहरे सहायक शिक्षक, सुंदरलाल डहरवाल उच्च श्रेणी शिक्षक, श्याम लाल परवरी सहायक शिक्षक एवं विजय कुमार शरणागत को पीपीओ वितरण किया गया।



