मध्यप्रदेशसिवनी

आज से 9वी एवं 11 वीं की पूरक परीक्षाएँ, जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Seoni 15 April 2025
सिवनी यशो :- बुधवार 16 अप्रैल से होने वाली 9 वीं एवं 11 वीं की पूरक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का वितरण जिला शिक्षा अधिकारी एस. एस. कुमरे के मार्गदर्शन में गत दिनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस हायर सेकेन्डरी सिवनी से किया गया । नेताजी सुभाष चंद्र बोस हायर सेकेन्डरी शाला सिवनी को प्रश्न पत्र वितरण का केन्द्र बनाया गया है । जहाँ से जिले के सभी स्कूल के लिये प्रश्र पत्र का वितरण सुनिश्चित किया गया । राजेश्वरी धुर्वे, राजकुमार दुबे अनिल पलकर एवं रामसिंग तेकाम इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गय कि कक्षा 11 के समस्त विषयों की पूरक परीक्षा 16 अप्रैल को एवं कक्षा 9 वीं के छात्रों की पूरक परीक्षा 26 अप्रैल तक चलेगी । कक्षा 11 वीं के छात्रों को एक विषय में पूरक की पात्रता है और कक्षा 9 वीं के छात्रों को दो विषय में पूरक की पात्रता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!