WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

धरना प्रदर्शन कर फूंका गया जेहादियों का पुतला

सिवनी यशो:- विगत 31जुलाई को हरियाणा मेवात नूहं में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिम जेहादियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके गोलीबारी कर हथियारों से हमला किया गया, जिसमें मुस्लिम जेहादियों द्वारा बजरंग दल के 2 कार्यकर्ताओं, 2 पुलिसकर्मियों एवं 3अन्य हिन्दुओं की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में बुधवार 2 अगस्त को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में सम्पूर्ण देश में अखिल भारतीय स्तर पर जिला केन्द्रों पर धरना प्रदर्शन कर इस्लामिक जेहाद का पुतला दहन कर हमले में शहीद हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं/ पुलिसकर्मी एवं अन्य यात्रियों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के दिग्विजयसिंह राजपूत ने बताया कि सिवनी मुख्यायल में कचहरी चोक में दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां हरियाणा सरकार से इस्लामिक जेहादियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद विभाग सहमंत्री दिग्यविजय सिंह राजपूत, विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री सुर्या जंघेला, बजरंग दल विभाग संयोजक देवेन्द्र सेन, बजरंग दल जिला संयोजक माधव दुबे, विश्व हिन्दू परिषद जिला सहमंत्री दीपक यादव, विश्व हिन्दू परिषद जिला कोषाध्यक्ष अंकित मालू, बजरंग दल जिला सहसंयोजक अतुल निर्मलकर सहित बड़ी सँख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!