WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

नववर्ष पर आयोजित वाहन रैली का पुष्प वर्षा कर संपूर्ण नगर ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल एवं सिवनी विधायक ने रैली में शामिल होकर शुभकामनाएँ दी

Seoni 30 March 2025

सिवनीे यशो:- हिन्दु नव वर्ष पर्व के शुभारंभ के अवसर पर सिवनी नगर के पालिटेक्रिक ग्राउंड से सकल सनातन समाज ने भव्य महारैली निकाली जिसमें भारी उत्साह के साथ जनमानस शामिल हुआ। रैली का नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह ऐतिहासिक स्वागत हुआ । सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मातृशक्ति की उपस्थिती में भारत माता के पूजन एवं आरती की यहाँ विधायक श्री राय का आयोजन समिति ने साफा पहनाकर सम्मान किया ।

इस अवसर पर सिवनी विधायक श्री राय ने समस्त जिलेवासियों को नववर्ष, चेटीचंड, एवं नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी इसके पश्चात महारैली प्रारंभ हुई । रैली के शुक्रवारी पहुंचने पर सिवनी विधायक दिनेश राय ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित गणमान्य नागरिका की उपस्थिती में विधायक ने निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रवेश द्वारा का लोकार्पण किया । आयोजित रैली में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुये उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुये सिवनी विधायक को आयोजन को भव्य बनाने के लिये बधाई दी । इस रैली में नगर के गणमान्य नागरिक,धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, मातृशक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

नगर में छाया रहा भगवा रंग

पूरे नगर में भगवा रंग की पवित्रता नव वर्ष के उत्साह को द्विगुणित करते रही । शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्र का भी आज प्रथम दिन होने से अधिकांश सहभागिता करने वाले पवित्र भक्ति भाव से माता रानी के मंदिरों में दर्शन कर यहाँ उपस्थित हुये थे । बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति के साथ सभी ने भारत माता का पूजन और आरती की । रैली प्रारंभ होने के पूर्व व्यवस्था में लगे व्यक्तियों द्वारा रैली को व्यवस्थित और निर्धारित मार्ग की जानकारी वाली सूचनाएँ प्रसारित की इसके पश्चात रैली का शुभारंभ हुआ ।

सिवनी विधायक के प्रयासो ने रैली को बना दिया ऐतिहासिक

प्रात: 10 बजे के पूर्व ही पालिटेक्रिक मैदान में रैली में शामिल होने वाले उत्साही युवाओं, मातृशक्ति एवं आमजनों की उपस्थिती सुनिश्चित होने लगी और यह उपस्थिती 10 बजने के साथ ही विशाल रूप ले चुकी थी । रैली के प्रति आमजनों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा था । यहाँ बता दें कि नगर में पिछले कुछ दिनों से दो रैली निकलने की तैयारियाँ प्रारंभ थी परंतु इन दोनों रैलियों को एक ही स्थान से निकालने के लिये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संबंधितो से चर्चा की और नगर की गरिमा के अनुरूप एक ही स्थान से रैली का आयोजन सुनिश्चित कराया तथा इस रैली को भव्यता के साथ निकालने के लिये अपनी टीम के साथ पूरी ताकत झौंक दी, परिणाम स्वरूप आज की रैली ऐतिहासिक रही इस रैली में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल सहित नगर के गणमान्य नागरिको,धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, मातृशक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । रैली का नगर के चौक चौराहो में ेके आमजनों ने पुष्पवर्षा का स्वागत किया । रैली में रामदल ने अपनी उल्लेखनीय उपस्थिती दर्ज कर रामदरबार की झांकी को भी शामिल किया जो विशेष आकर्षण का केन्द्र रही ।

जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा

 

रैली पालिटेक्रिक मैदान से प्रारंभ होकर, बाहुबालि चौक, मिशन स्कूल के सामने पहुंची जहां जेसीबी युनियन ने जेसीबी से पुष्पवर्षा की यहाँ से रैली बरघाट रोड गणेश चौक होते हुये शुक्रवारी, नेहरू रोड गिरजा कुंड से दुर्गा चौक होते हुये मठ रोड, छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा, नगर पालिका चौक,के पश्चात चंदेल चश्मा के सामाने पहुँचने पर भी जेसीबी से पुष्पवर्षा उल्लेखनीय रही इसके पश्चात रैली बस स्टैंड, पोस्ट आफिस होते हुये भैरोगंज, से ज्यारत होते हुये पालिटेक्रिक मैदान पहुँची जहाँ सभी के लिये फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया । नववर्ष के आयोजन के साथ ही आगामी पर्वो को देखते हुये नगर में यातायाता व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!