WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलासिवनी

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का पर्व

 

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का पर्व - Seoni News
सिवनी यशो:- नवरात्रि का पावन पर्व पूरे जिले में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिवनी जिला मुख्यालय में भी इस पर्व को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए गए हैं। इनमें माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। झांकी पंडालों में माता शक्ति को अनेक रूपों में स्थापित किया गया है । शहर में बड़ी संख्या में दुर्गा पूजा पंडालों में माता दुर्गा की सुंदर झांकिया स्थापित की जाती है इसके साथ ही कुछ स्थानों पर माता काली की प्रतिमाएँ स्थापित होती है । एक शहर के हर इलाके में मां के जयकारों गूंज रहे हैं।
इस बार सौ से अधिक स्थानों पर आयोजन किये जा रहे है सभी जगहों पर मां दुर्गा सुंदर और आकर्षक प्रतिमाएँ स्थापित की गयी है, शास्त्रों की मान्यता है कि देवी इन नौ दिनों में पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों को मनोवांछित फल देती हैं, इसलिए नवरात्रि माता भगवती की साधना का श्रेष्ठ समय होता है।

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का पर्व - Seoni News

विशेष आकार्षण: कालर वाली बाघिन, चंद्रयान और राष्ट्रभक्ति का संदेश

सिवनी नगर के ह्दय स्थल शुक्रवारी गांधी चौक में पिछले वर्षों से भी अधिक समय से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है यहाँ इस वर्ष पेंच नेशनल पार्क से संबंधित सुंदर झांकी का प्रदर्शन कर वन्यजीवों के प्रति प्रेम का संदेशात्मक झांकी का प्रस्तुतिकरण किया गया है यहाँ कालरवाली बाघिन की झांकी रखी गयी है । इस बार चंद्रयान के प्रेक्षपण का भी सुंदर तरह से प्रदर्शन कर देश भक्ति का संदेश दिया जा रहा है । इस बार पंडाल को खास तौर पर तिरंगे की थीम पर सजाया गया है। लोगों में श्रद्धा के साथ ही देशभक्ति का रंग भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा हर पंडालों में संदेशात्मक झांकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है पूरे नगर में सुंदर रोशनी की गयी है, पूरा नगर सुंदर रोशनी से जगमगा रहा है पूजन पंडालों की विशेष साज सज्जा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। भक्तों में काफी खुशी और उत्साह है। पंडाल में भक्तों का जमावड़ा लगा है। भक्त एक दूसरे से मिलकर दुर्गा पूजा की बधाई दे रहे हैं। वहीं मां की दिव्य और अलौकिक प्रतिमा के आगे लोग हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे। पिछले दो दिनों से सिवनी नगर की सड़को पर शाम सात बजे के बाद से दर्शनार्थियों का तांता लग रहा है ।

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का पर्व - Seoni News
दुर्गा पूजन पंडालों में दिन के समय में भक्तिभाव से देवी गीतों से धार्मिक वातावरण बना रहता है वहीं रात्रि के समय भक्तिमय आरती के पश्चात पूजन पंडालों में अनेक तरह के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है । अनेक संस्थाओं द्वारा देवी भक्ति से ओत प्रोत गरबा नृत्यों का आयोजन किया जा रहा है । देवी माता की प्रसन्नता के लिये अनेक स्थानों पर पारिवारिक गरबा नृत्यों का आयोजन हो रहा है ।
देवी पूजन पंडालों के साथ ही सिद्ध देवीपीठों में भक्तिपूर्ण आराधना का क्रम जारी है । देवी पीठ ज्योतिकलशो से जगमगा रहे है वहीं भोर के समय से भक्तगण मंदिरों में पहुँचकर माता का आर्शीवाद प्राप्त कर रहे है । अनेक साधक नवरात्रि में व्रत कर माता की आराधना कर रहे है । नवरात्रि पर्व के छटवें दिने माता कात्यायानी के मंदिर में पहुँचकर अनेक भक्तों ने माता का आशीष लिया ।
इसके साथ ही रामदल द्वारा बांकेबिहारी की सुंदर झांकी नेहरू रोड में रखी गयी है । राम दल दशहरा के दिन रावण दहन का आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करता है ।

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि का पर्व - Seoni News
नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा जी के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है, लाल वस्त्र, श्रीफल व सुहाग की सामग्री अर्पण किये जाते है । कमल गट्टे की माला से मंत्रों का जाप किया जाता है । देवी के उपासक संध्या काल में मां की मूर्ति अथवा चित्र के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्जवलित कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे है । धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो बेहद शुभ माना जाता है। हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं।
सिवनी जिला मुख्यालय के साथ ही नगरीय और कस्बाई क्षेत्रों में भी माता की आराधना भक्तिभाव से की जा रही है सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी माता की आराधना का क्रम जारी है । नवरात्रि पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है पूरा वातावरण धर्म हो चुका है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!