धर्मसिवनी

सीलादेही पहाड़ी में विराजित हुई मां अन्नपूर्णा, पूर्णिमा तक चलेगा महोत्सव

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय से नागपुर रोड़ में खैरी हाईवे से लगभग दो किलोमीटर दूर सीलादेही पहाड़ी में मां वैष्णो देवी विराजमान है। इस पहाड़ी में स्थापित वैष्णदेवी मंदिर के पास प्रतिवर्ष अनुसार धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा पूर्ण विधि विधान के स्थापित की गई है। 29 अक्टूबर को धनतेरस से प्रारंभ हुआ मां अन्नपूर्णा महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। मां अन्नपूर्णा का प्रतिदिन विशेष पूजन कर भोग लगाया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

आयोजन समिति ने बताया कि पहाड़ी में विराजित मां वैष्णदेवी व मां अन्नपूर्णा के दर्शन करने प्रतिदिन भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 10 नंवबर को आंवला नवमीं के पर्व पर मां अन्नपूर्णा का विशेष पूजन होगा। एकादशी के दिन भी प्रकांड पडितों की उपस्थिति में पूजन अर्चन किया जाएगा। सीलादेही मां वैष्णोदेवी समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन मां अन्नपूर्णा के विशेष पूजन कर 56 भोजन अर्पित करने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के पूजारी से संपर्क कर पूजन में शामिल हो सकते हैं।

पहाड़ी पर पौधरोपण किया

समिति द्वारा पहाड़ी पर आंवले के 100 से अधिक पौधे लगाए थे। जो अब वृक्ष के रूप में तब्दील हो गए हैं। इसी कारण यहां आंवला नवमी पर महिलाएं परिवार सहित पूजन अर्चन करने पहुंचती हैं। 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां अन्नपूर्णा को छप्पन भोग अर्पण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे आंवला नवमी पर मंदिर परिसर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर सकते हैं। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाएगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!