70 प्लस आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला प्रदेश में प्रथम : कमिश्नर हेल्थ ने जिले को दी बधाई
Seoni 19 November 24
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पवार नवजीवन विजय (Chief Executive Officer District Panchayat Pawar Navjeevan Vijay) के कुशल नेतृत्व में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों बी.पी.ओ., ए.पी.ओ., ए.डी.ई.ओ., पी.सी.ओ. ग्राम रोजगार सहायक, सचिव ग्राम पंचायत, पेसा मोबिलाईजर एएनएम-सीएचओ आशा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाटा एंट्रीऑपरेटर द्वारा भारत सरकार (Government of India) की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Jan Arogya Yojana) का विस्तार करते हुये स्वास्थ्य सुरक्षा कवच ( health protection shield) प्रदान करने के लिये 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एव उनके परिवार को अतिरिक्त 5 लाख तथा वार्षिक टॉप अप कवरेज हेतु आयुष्मान कार्ड वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) के सम्मान में दिनॉक 06-15 नवम्बर 2024 को आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान (special operation)चलाया गया।
इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण (urban and rural) क्षेत्रों में घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इस अभियान के तहत निर्माण स्थलों और श्रमिक कॉलोनियों (Construction sites and labor colonies) में घर-घर जाकर (going door to door) पंजीकृत श्रमिकों (registered workers) के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं साथ ही जनजागरुकता का कार्य किया जा रहा है।
मैदानी स्तर पर किये गये कार्य की प्रतिदिन मॉनीटरिंग (monitoring) हेतु नीलेश जैन, लेखाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला कन्ट्रोल रूम (District Control Room) सूचारू रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन की रिपोर्ट राज्य कार्यालय को प्रेषित की जा रही है। साथ ही डीएचओ डॉ.जी.पी. भनारिया नोडल अधिकारी, डीपीएम डॉ. शैलेष डहेरिया, डीसीएम संदीप श्रीवास, एम एण्ड डी श्री उमेश बिसेन, आरआईडीएम धीरज पाल, एमपीडब्ल्यू उमेश सिसोदिया, सुनील ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सुरेश तिवारी एवं बाबूलाल यादव, सीपीएचसी नीरज यादव, आदेश मालवीय, विजय डहेरिया, सचिन चौरसिया एवं वंशकार एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा लगातार बींझावाड़ा स्थित आरसीबीसीई दक्ष केंद्र में कंट्रोल रूम में 24 घण्टे सेवायें प्रदान की जा रही है। सिवनी को राज्य कार्यालय से मिले लक्ष्य के विरूद्व जिला अभियान के दूसरे दिन से 70 प्लस बुजुर्गो के आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इस हेतु हेल्थ कमिश्नर भोपाल (Health Commissioner Bhopal) ने जिले के अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर (Chief Medical and Health Officer Dr. Jaipal Singh Thakur) ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के तहत् मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को आयुष्मान योजना का लाभप्रदाय करने के उद्देश्य से पात्र सदस्यों के शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है। पंजीकृत श्रमिकों व परिवारजनों तथा 70 प्लस वर्ष व उससे अधिक उम्र के नागरिको के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड (Aadhar card) एवं समग्र परिवार आईडी (Samagra Family ID) लेकर जाना अनिवार्य है।पात्र हितग्राही अपना आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत एप का उपयोग कर भी बना सकते हैं। जिसके लिए www.beneficiary.nha.gov.in पर जाकर एप डाउनलोड कर सकते है।
जिले में शेष बचे आयुष्मान कार्ड संबंधित विभागों के माध्यम से निरंतर बनाया जाना है एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगातार जारी हैं।जिला प्रशासन के द्वारा आमजनता से अपील की गयी है, कि सभी 70 वर्ष एवं कर्मकार मंडल वाले हितग्राही अपना आयुष्मानकार्ड अवश्य बनायें।





