मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

युवाओं को नशे की लत से बचाने सरकार गंभीर है – डां.मोहन

तस्करों की धरपकड़ कर प्रकरण बनाये जा रहे है, युवाओं को नशे से दूर रहने जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है
युवाओं को नशा बेचने वाले तस्करों के विरूद्ध क्या कर रही सरकार? – दिनेश राय मुनमुन

Seoni 13 March 2025
सिवनी यशो:- क्या सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए प्रयास कर रही है, पंजीकृत प्रकरणों में नशे के स्त्रोत और सामाग्री के तस्करों/विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध क्या कदम उठाये गये तथा नशे के विरुद्ध कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने या कोई विशेष योजना शुरु करने पर विचार कर रही है सहित अनेक तारांकित/अतारांकित प्रश्न विधानसभा के जारी पंचम सत्र में विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा किये गये।

विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा किये गये उक्त प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि सरकार युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए प्रयास कर रही है, जबलपुर संभाग में एनडीपीएस एक्ट अधिनियम के अंतर्गत जिला सिवनी में 24 प्रकरण गांजा 134.218 कि.ग्रा. दर्ज कर 32 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर संभाग में जब्त मादक पदार्थ गांजा, अल्प्राजोलम टेबलेट, स्मैक, डोडाचुरा, नशीले इंजेक्शन, सीरप टेबलेट, गांजा पौधा, एमडी, अफीम पौधा, कोरेक्स सीरप के पंजीकृत प्रकरणों में नशे के स्वॉत और सामाग्री के तस्करों/विक्रयकर्ताओं के 657 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया, जबलपुर संभाग सहित मध्यप्रदेश के समस्त जिलों को एनडीपीएस एक्ट के आदतन अपराधियों के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट 1985 के अध्याय वी-ए के तहत वित्तीय अनुसंधान की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नार्कोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम व बेहतर समन्वय हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पुलिस अधीक्षक एवं विभिन्न विभागों सहित एनसीओआरडी जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति समय-समय पर नशे के विरुद्ध कार्यवाही को अधिक प्रवाही बनाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के जन जागृति अभियान कार्यक्रम संचालित करने की कार्यवाही की जाती है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के संबंध में

आगे विधायक श्री राय द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की जानकारी के संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि सिवनी जिले में 01 जनवरी 2020 से प्रश्न दिनांक तक 31399 बालिकाओं के जन्म के रिकार्ड प्राप्त हुए है और उनमें से 31264 बालिकाओं के लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन भरे गये है। जिसमें परियोजना सिवनी ग्रामीण 01 में 2940 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें जन्मी 2935 बालिकाओं के प्रकरण स्वीकृत किये गये 01 अस्वीकृत शेष 04 आवेदन एवं रद्ध 0 है। इसकी प्रकार क्रमश केवलारी-3600, 3535, 1, 61 , 03, बरघाट-4480, 4469, 0, 10, 1, लखनादौन-2080, 2076, 0, 0, 4, घंसौर-3048, 3045, 0, 0, 3, धनौरा-2091, 2084, 0 ,0 ,7, छपारा- 2903, 2899, 1, 2, 1 कुरई-2531, 2524, 0, 5, 2 सिवनी शहर- 2014, 2002, 2, 8, 2 सिवनी ग्रामीण 02- 2704, 2701, 0, 0, 3 धूमा-3008, 2994, 1, 12, 1 है।

उक्त उल्लेख अवधि में 102 बालिकाओं के लाडली लक्ष्मी योजना के आवेदन प्रश्न दिनांक तक नही भरे गये। उक्त समयावधि में हितग्राहियों द्वारा 2730 आवेदन अपील हेतु दिये गये है, उनमें से 2716 प्रकरण स्वीकृत हुए 14 प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही प्रचलित है उक्त अवधि में योजना अंतर्गत प्रचार-प्रसार के लिए कोई आबंटन प्राप्त नही हुआ है। इसके साथ ही विधायक श्री राय के लाडली बहना योजना का लाभ से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हए महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट 1, 2, 3, व 4 अनुसार है।

शासकीय सेवकों के निलंबन के संबंध में

इसके अलावा विधायक श्री राय द्वारा विधानसभा में शासकीय सेवकों को निलंबन करने के प्रावधान के संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अनुसार निलंबन आदेश के दिनांक से 45 दिन की कालावधि के भीतर आरोप पत्रादि जारी किये जाने के निर्देश नियम है परन्तु जहॉ अनुशासनिक प्राधिकारी राज्य सरकार या उच्च न्यायालय हो, वहॉ निलंबन आदेश के दिनांक से 90 दिन की काालावधि के भीतर आरोप पत्रादि जारी किये जाने के निर्देश है तथा नियत कालावधि में आरोप पत्र जारी ना किये जाने की दशा में निलंबन आदेश प्रति सहित (रिवोक्ड) हो जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button