धर्मसिवनीहेल्थ

सिवनी में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आज, ‘‘विश्व बंधुत्व दिवस’’ पर होगा शुभारंभ

दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर भारत-नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य

सिवनी यशो:- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त) ‘‘विश्व बंधुत्व दिवस’’ ।

 अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी द्वारा 22 अगस्त 2025, प्रातः 10 से 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन।

इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में किया जा रहा है।

संस्थान की जिला प्रभारी ज्योति दीदी ने बताया कि यह अभियान भारत

और नेपाल के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों पर 22 से 25 अगस्त तक एक साथ आयोजित होगा।

दोनों देशों में मिलकर एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सिवनी शिविर का शुभारंभ 22 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं ब्रह्माकुमारीज़ सिवनी की जिला प्रभारी ज्योति दीदी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से किया जाएगा।

रक्तदान पूर्व सभी रक्तदाताओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन व अन्य स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की जाएगी।

रक्तदान के बाद पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी जाएगी।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए संस्थान द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी इस महाअभियान से जोड़ा गया है।

जिला प्रभारी राजयोगिनी ज्योति दीदी ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button