पत्नि की हत्या का फरार आरोपी पति गिरफ्तार, चरित्र पर करता था शंका
Seoni 03 June 2025
सिवनी यशो:- जिले के बंडोल थाना क्षेत्र की बंडोल बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नि की हत्या कर दी हत्या के पश्चात मृत पत्नि के शव को घर के अंदर बंद कर नागपुर भाग गया । कुछ दिन बाद आसपास के लोगो को दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने बंडोल थाने में शिकायत की । पुलिस ने वहाँ पहँुचकर देखा तो एक महिला की दो तीन दिन पुरानी लाश पड़ी हुई थी । मृतिका की पहचान सीता बाई के रूप में की गयी और आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 12.05.2025 को रात करीब 8.00 बजे 100 डायल बंडोल को सूचना मिली कि थाने के पास बंडोल बस्ती में एक किराये के मकान से दुर्गन्ध आ रही है जिसकी सूचना पर थाना बंडोल द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर घर को खुलवाकर देखा गया जिसमें एक महिला उम्र करीब 30 साल मृत अवस्था में पड़ी थी शव करीब 2-3 दिन पुराना दिख रहा था जिसकी पहचान हेतु परिजनो से संपर्क किया गया। जिस पर मृतिका के पिता गुमतलाल इनवाती निवासी बरबसपुर छपारा ने आकर मृतिका की पहचान बेटी सीता बाई पति लक्ष्मण मरकाम निवासी पिंडरई गहरानाला छपारा के रूप में करते हुये दामाद द्वारा लडकी के चरित्र पर शंका व्यक्त करते हुये लडाई झगडा मारपीट कर हत्या करने की बात बतायी और कहा कि सीता का पति इसी प्रकार की शंका करते रहता था जिसके कारण करीब 7 वर्ष पूर्व भी बेटी सीता बाई को दामाद लक्ष्मण द्वारा मारपीट कर जलाने का कृत्य किया गया था, जिस पर थाना छपारा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर हत्या के प्रयास में दामाद लक्ष्मण को जेल भेज दिया था।
प्रार्थी गुमतलाल पिता मंतराम इनवाती उम्र 58 साल निवासी बरबसपुर थाना छपारा जिला सिवनी कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण पिता अघनसी मरकाम उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिण्डरई गहरानाला थाना छपारा हाल पता सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास ग्राम बंडोल थाना बंडोल द्वारा उसकी पत्नि सीता मरकाम की हत्या कर फरार हो जाने पर आरोपी के विरूध्द हत्या का अपराध क्रं. 235/25 धारा 103(1) क्चहृस् कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी सदर की काफी पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर टीम गठित कर नागपुर रवाना होकर आरोपी लक्ष्मण पिता अघनसी मरकाम उम्र 32 साल निवासी ग्राम पिण्डरई गहरानाला थाना छपारा हाल पता सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास ग्राम बंडोल को घेराबंदी कर युक्ति रुपेण गिरप्तार किया गया जिससे मेमोरेण्ड, जप्ती, कार्यवाही की जाकर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि. जसवंतसिंह ठाकुर, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, सउनि. देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल), आर. 750 नीरज राजपूत, आर. 539 सतीश पाल, वाहन चालक राजेश बघेल की भूमिका सराहनीय रही ।



