WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिये आये अक्षत कलशों का हुआ वितरण

अक्षत कलश के साथ उत्साह से निकली शोभायात्रा

सिवनी यशो:- भगवान श्री राम लला के भव्य मंदिर के पूजा और श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीले चावलों के अक्षत कलश के तौर पर अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण आया है बुधवार को नगर के मठ मंदिर से प्रत्येक वार्ड के रामभक्तों ने अपने अपने वार्ड के लिये अक्षत कलश प्राप्त किये और इन अक्षत कलशों को लेने के लिये नगर के सभी वार्डो से बाजे गाजे के साथ रामभक्तों की टोलियाँ पहुँची । अक्षत कलशो का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया और मठ मंदिर से सभी वार्डो के लिये अक्षत कलश विद्वान आचार्यो के माध्यम से हर वार्ड के लिये सौंपे गये ।


प्रत्येक वार्ड से अक्षत कलश प्राप्त करने वाली सनातनियों की टोलियों ने पंडित जानकी बल्लभ मिश्रा के हस्ते अक्षत कलश प्राप्त करने के पश्चात नगर के सभी वार्डो से पहुँची टोलियों ने सामूहिक रूप से मठ मंदिर से श्रीराम मंदिर तक शोभयात्रा निकाली इस भव्य शोभायात्रा में अनेक आकर्षक झांकिया, बैंडबाजे, ध्वज पताकाएँ एवं आकर्षक वेशभूष में पीले वस्त्र धारण किये हुये मातृशक्तियों ने अक्षत कलशों को सिर पर धारण किया हुआ था ।
मठ मंदिर से उत्साहित सनातनियों की शोभायात्रा में अपार उत्साह के साथ जहाँ गगनभेदी जय श्रीराम के नारे लग रहे थे वहीं आतिबाजी भी नगर भ्रमण के दौरान जमकर की जा रही थी इस शोभायात्रा में अपार जनसमुदाय के साथ मातृशक्ति की बड़ी उपस्थिती रही नगर के जिस क्षेत्र से शोभायात्रा निकल रही थी उत्साहित और श्रद्धावान परिवार जमकर पुष्पवर्षा करते रहे । शोभायात्रा में सनातन धर्म के आचार्य एवं सनातनी पंथ के धर्म प्रमुखों की उपस्थिती रही। शोभायात्रा में दरबार की सुंदर झांकी जहाँ आकर्षण का केन्द्र रही वहीं हनुमान जी का रूप धारण करने वाले हनुमानजी वेहद मनमोहक रहे वहीं वानर सेना सहित अनेक सुंदर झांकिया शामिल रही ।
शोभायात्रा के दौरान ढोल नगाड़ो के सुरों पर सनातनी जमकर झूमते हुये शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे तो अनेक व्यायामशालाओं के स्वयंसेवक अपने आकर्षक प्रदर्शन से शोभायात्रा की शोभा में चार चांद लगा रहे थे । अपार उत्साह के साथ शोभायात्रा मठ मंदिर से छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया, शंकर मढिय़ा, नगर पालिका चौक से नेहरू रोड होते हुये राममंदिर पहुँची । जहाँ से सभी वार्डो के रामभक्तों ने प्राप्त अक्षत कलश अपने अपने वार्डो में लेकर उत्साह के साथ रवाना हुये ।


वार्डो में पहुँचे अक्षत कलशों का वार्ड के सनातन समाज ने उत्साह के साथ स्वागत किया और पूजन अर्चन कर कलशों की परिक्रमा लगायी और राम कीर्तन तो कहीं हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ किये गये । सभी रामभक्तों को बताया गया कि सनातन समाज के आराध्य भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पाँच सौ साल से अधिक के संघर्ष के बाद पुर्ननिर्माण हुआ है और रामजन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और इसके पश्चात सभी सनातनियों को अयोध्या पहुँचने के लिये पीले चाँवल भेंजे गये । अक्षत कलश आये पीले चांवन अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण है। 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना हम सब देश में उत्साह के साथ दीवाली मनायेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!