WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

आबादी क्षेत्र के आसपास वन्य प्राणियों की दस्तक

आबादी क्षेत्र के आसपास वन्य प्राणियों की दस्तक - Seoni News
सिवनी यशो:- वन्य प्राणियों का ग्रामों की सरहदा के किनारे पहुँच रहे है माना जा रहा है कि वन्य प्राणी जंगलों से आबादी की ओर पानी की तलाश में पहुँच रहे है पिछले दिनों बरघाट क्षेत्र के कल्याणपुर में ग्राम के किनारे ही एक बाघ ने अपना शिकार बना लिया तो मंगलवार को धूमा परिक्षेत्र में एक रीछ ने तेंदूपत्ता तोडऩे की महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गयी वहीं बंडोल के समीप पोंडी नामक गांव के एक कुंएँ में जंगली सुअर पानी की तलाश में कूद गये ।

धूमा परिक्षेत्र में महिला पर भालू का हमला, महिला की मौत

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र धूमा अंतर्गत खूंटखमरिया गांव के जंगल में मंगलवार की सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे गई एक महिला पर वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से गंभीर चोट आने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुँचा परंतु तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी । वन विभाग की टीम ने महिला के शव को धूमा अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर द्वारा जांच के बाद महिला की मौत होने की पुष्टि करने पर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। पीडि़त परिवार को दस हजार की राशि उपलब्ध करायी तथा शेष मुआवजा की राशि आठ लाख रूपये आगामी दिनों में उपलब्ध करायी जायेगी ।
जानकारी के अनुसार धूमा वन परिक्षेत्र के जंगल में इकताबाई अपने पति रामप्रसाद यादव के साथ तेंदूपत्ता तोडऩे गई थी। जहाँ झाडिय़ों में छिपे भालू ने हमला कर दिया । साथ में गये पति राम प्रसाद ने भालू को भगाने के प्रयास किये परंतु प्रयास असफल रहे भालू के हमले से महिला जख्मी होकर अचेत हो गयी और उसने दम तोड़ दिया । जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर धूमा वन परिक्षेत्र अधिकारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे।
धूमा वन परिक्षेत्र अधिकारी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया है कि जंगल में भालू की संख्या अधिक है। इसे देखते हुए गांव के लोगों को जंगल जाने पर सतर्क रहने की समझाइश दी गई है।
मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे गांव की सीमा स्थित पोंडी, बंडोल रेंज स्थित कुएं मैं एक के बाद एक छह जंगली सूअर गिर गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जहां मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कुएं में गिरे जंगली सूअरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बंडोल परिक्षेत्र में कुएँ गिरे 06 जंगली सुअर

ग्राम पौंडी बंडोल नंदराम मनोते कुटवार निवासी द्वारा सूचना पर परीक्षेत्र अधिकारी बंडोल पी के बोपचे एवं उडऩ दस्ता प्रभारी हरवेंद्र बघेल के निर्देश पर मुख्य वनसंरक उडऩ दस्ता दल द्वारा युक्ति युक्त तरीके से जाल एवं रस्सी से स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से लगभग 30 फिट गहरे कुँए से 6 जंगली सुअर को सुरक्षित रेसक्यू कर वनक्षेत्र की और रवाना किया।
रेस्क्यू दल में उडऩदस्ता दल सिवनी अर्पित मिश्रा, भूपेंद्र ठाकुर, विवेक मिश्रा बंडोल रेंज राहुल पांडे ,हरीश सनोडिया,शेख सत्तार अंसारी का सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!