छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

शहर के छ: हजार नजूल पट्टाधारियों की लीज 31 मार्च को हो जायेगी समाप्त

नजूल कार्यालय में नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिये आवेदन हो रहे जमा

Seoni 05 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र के छ: हजार से अधिक व्यक्तियों की आवासीय और व्यापारिक लीज आगामी 31 मार्च को समाप्त हो हो जायेगी । लीज नवीनीकरण के लिये कब्जाधारी आवेदन कर सकते है, आवेदन करने पर शासन के निर्देशानुसार लीज का नवीनीकरण किया जायेगा ।

नजूल की जमीन पर शासन से मात्र 25 साल की लीज मिलती है। राजस्व निरीक्षक के अनुसार शहर में तकरीबन 6000 पट्टेधारियों की लीज आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही है । इन सभी पट्टाधारियों की लीज का वर्ष 2000 में नवीनीकरण हुआ था ऐसे सभी पट्टाधारी जिनका नवीनीकरण या वर्ष 2000 हजार में पट्टा जारी हुआ है वे सभी पट्टा नवीनीकरण के लिये आवेदन नजूल में उपलब्ध निर्धारित फार्म के अनुसार में जानकारी भरकर लीज नवीनीकरण के लिये आवेदन जमा करें । पट्टाधारियों के द्वारा आवेदन करने पर नजूल विभाग निर्धारित गणन पत्रक में लीज नवीनीकरण की शुल्क की गणना कर आवेदक को प्रदान करेगा उक्त शुल्क आवेदक द्वारा बैंक के चालान के माध्यम से जमा की जायेगी । नजूल के निर्धारित मापदंड पूर्ण करने पर लीज का नवीनीकरण किया जायेगा ।
जानकारी के अनुसार नजूल पट्टों के नवीनीकरण के लिये जिला कलेक्टर द्वारा एक टीम का गठन किया गया है । इस टीम में कुछ राजस्व निरीक्षक एवं पटरियों को शामिल किया गया है ।

जानकारी के अनुसार नजूल की जमीन पर काबिज लोगों की लीज का1995 में नवीनीकरण होना था जो वर्ष 2000 में हुआ था और इस दौरान लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा था । वर्ष 2000 में पट्टो के नवीनीकरण को अब 25 साल बीत गए हैं और 80 प्रतिशत पट्टेधारियों के पट्टों का नवीनीकरण पुन: किया जाना है ।
नजूल की भूमि पर रह रहे 6000 से अधिक पट्टाधारियों के पट्टो का नवीनीकरण होना है परंतु नजूल की ओर से उन तक आधिकारिक जानकारी प्रदान नहीं की गयी है परंतु आगामी समय में पट्टो के नवीनीकरण के लिये राजस्व एवं पटरियों की टीम नगर में घूम घूम कर इस कार्य में जुटेंगे तब पट्टाधारी अपने कागजात तलाशने में जुटेंगे ।

शहर में लगभग छ: हजार पट्टाधारी है जिनकी लीज 31 मार्च को समाप्त हो जायेगी, इनका नवीनीकरण किया जाना है जिसके लिये लीज धारक स्वयं नजूल कार्यालय में पहुंचकर आवेदन कर रहे है । लीज धारको को व्यक्तिगत रूप से अभी कोई पत्र जारी नहीं किये गये है और न ही सार्वजनिक कोई सूचना प्रसारित की गयी है परंतु इस कार्य के टीम गठित की गई है जिसमें पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक शामिल है जो शीघ्र ही पट्टाधारियों के पास पहुँचकर निर्धारित कार्यवाही करेंगे ।
हिम्मत सिंह सनोडिया
राजस्व निरीक्षक नजूल सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button