छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक ने किया नगर की 13 सड़कों के डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

सिवनी यशो:- मंगलवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य आतिथ्य मे सिवनी नगरीय क्षेत्र की 13 सड़कों के डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
मध्यप्रदेश सरकार के कायाकल्प अभियान के अंतर्गत सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा 254.23 लाख की लागत से नगरीय क्षेत्र की 13 मुख्य सड़कों का डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, नगर पालिका के अध्यक्ष शफीक खान सहित पार्षद गणों व गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में नपा कार्यालय के सामने से किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों विधायक श्री राय सहित समस्त अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेश त्रिवेदी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, संतोष नगपुरे, अजय बाबा पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज, श्रीमती अनसूईया पटवा , राजू यादव , अनिल पटवा, ओम राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष चमारी, राजीव उइके भाजपा मंडल अध्यक्ष बीजादेवरी, अनूप मिश्रा आशीष सोनी भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी, अहफाज खान, अखिलेश राय जेवनारा माल, रंजीत राय शेरु बघेल भाजयुमो, जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी, रामकुमार कुर्वेती जी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, संतोष तिवारी उपयंत्री, सुरेन्द्र राहंगडालेउपयंत्री, कपिल सोनी एवं गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम कलारबांकी बस स्टैण्ड में मां गायत्री शक्तिपीठ निर्माण समिति द्वारा भव्य गायत्री शक्तिपीठ निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं दीप ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम मे शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!