छपारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी समाज का आंदोलन आज 31 जुलाई को
पेसा कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद और शराबबंदी पर जोरदार हुंकार
Seoni 30 July 2025
छपारा यशो:- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आदिवासी समाज के नेतृत्व में आज छपारा में एक जिला स्तरीय जनांदोलन आयोजित किया जा रहा है। इस जनांदोलन का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की उपेक्षा, मूलभूत अधिकारों की अनदेखी और सरकारी उदासीनता के विरुद्ध जनजागरण और संघर्ष करना है।
आंदोलन के मुख्य मुद्दे:
-
मुरझोर आदिवासी हत्याकांड में न्याय की मांग
-
ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अनुपलब्धता
-
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली – डॉक्टरों की कमी, दवाओं का अभाव
-
कृषि क्षेत्र में खाद की किल्लत – समय पर आपूर्ति न होना
-
पेसा कानून का क्रियान्वयन न होना – अधिकारों का हनन
-
गांव-गांव में शराब की आपूर्ति – शराबबंदी की माँग
जननेताओं की अपील:
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रमुख नेताओं एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में भाग लें। यह रैली और ज्ञापन गुरुवार 31 जुलाई को प्रातः 11 बजे छपारा में आयोजित होगी।
यह आंदोलन न केवल आदिवासी अस्मिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे मुद्दों पर सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा करने का प्रयास भी है।



