सिवनी

हायर सेकेंडरी विद्यालय मोहबर्रा में गणित शिक्षक की लापरवाही, जांच दल पहुंचा

पालकों ने कहा – वर्षों से गणित का कालखंड नहीं लग रहा, बच्चों का भविष्य हो रहा अंधकारमय

Seoni 13 September 2025

सिवनी यशो:- केवलारी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहबर्रा में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को लंबे समय से गणित विषय का कालखंड नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। इस शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी से जांच दल 11 सितंबर 2025 को विद्यालय पहुँचा।

जांच के दौरान ग्राम पंचायत मोहबर्रा के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, पालक-शिक्षक संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पालकगण मौजूद रहे और अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

पालकों के आरोप

पालकों ने बताया कि गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई वर्षों से नियमित रूप से नहीं हो रही है।

संबंधित शिक्षक लापरवाही पूर्वक कालखंड नहीं लगाते हैं, जिसके कारण छात्रों को कठिनाई होती है।

कई छात्र कोचिंग की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं

अनेक छात्र गणित पढ़ने से वंचित रह जाते हैं

पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा

परिणामस्वरूप बच्चे परीक्षा में असफल हो रहे हैं

बच्चो और प्राचार्य की पुष्टि

स्कूल में अध्ययनरत बच्चों ने भी बताया कि गणित का कालखंड पिछले व वर्तमान सत्र में नहीं लगाया गया।

संस्था के प्राचार्य ने भी शिक्षक की लापरवाही को स्वीकारते हुए बताया कि  –

इस विषय में उन्होंने कई बार शिकायत की है।

पूर्व की शिकायतें और पालकों की चेतावनी

पालकों ने कहा कि पूर्व वर्षों में भी इस शिक्षक के खिलाफ कई शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने मांग की है कि: –

दोषी शिक्षक को तत्काल हटाया जाए

नए योग्य गणित शिक्षक की नियुक्ति हो

बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जाए

अन्यथा, पालक-शिक्षक संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

कलेक्टर से पूर्व में की गई शिकायत

इससे पहले ग्राम पंचायत मोहबर्रा के सदस्य, पालक संघ और छात्रों ने जिले की शिक्षा के प्रति संवेदनशील कलेक्टर महोदया से मिलकर समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह किया था। उसी के आधार पर जांच दल विद्यालय भेजा गया।

https://dsel.education.gov.in/en/mp

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!