Chhindwara 17 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर के बाईपास में गुरुवार को सुबह एक दर्जन से अधिक ग्रामों के किसानों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की किसानों ने बताया कि हम सुबह से वेयरहाउस में बैठे हैं लेकिन हमें यूरिया नहीं मिल रही है और जिससे हमें दिक्कत हो रही है फसल में अभी यूरिया की जरूरत है और यूरिया देने की बात एक हफ्ते बाद 10 दिन बाद की की जा रही है जिसकी वजह से हमारी फसल पूरी खराब हो जाएगी और हमारी मेहनत पानी में बह जाएगी किसानों ने बाईपास में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया ।
इस दौरान रोड के दोनों साइड लंबी-लंबी वाहनों की कटारे लग गई सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे सहित प्रशासनिक अधिकारी नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे कृषि विभाग के अधिकारी पहुंचे और यहां सभी को समझाया कि आप इस प्रकार प्रदर्शन कर रहे हैं जो गलत है आपको सभी को यूरिया दी जाएगी जल्द ही यूरिया आने वाली है ।
वहीं किसानों ने कहा कि पहले हमें टोकन दिया जाता था लेकिन अब वह देना भी बंद कर दिया गया है किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यूरिया दी जाए।



