छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

महादेव मेला में उमड़ा श्रद्वालूओं का जनसैलाब

हर दिन पहुंच रहे हजारों श्रद्वालू, त्रिशूल लेकर भी पहुंच रहे भक्त

Chhindwara 22 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पचमढ़ी में महादेव मेला में श्रद्वालूओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। यहां पूजा अर्चना करने के लिए छिंदवाड़ा ही बल्कि आसपास के जिले एवं महाराष्ट्र प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्वालू पहुंच रहे हैं। हर हर महादेव के नारे लगाते श्रद्वालू कई किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर चौरागढ़ पहुंच रहे हैं यहां पहुंचने लिए श्रद्वालूओं को दो रास्तों से जाना होता है भूराभगत से होते हुए 17 किलोमीटर की यात्रा कर चौरागढ़ पहुंचते हैं वहीं पचमढ़ी होते हुए भी श्रद्वालू पहुंच रहे हैं। चौरागढ़ पहुंचने वाले श्रद्वालूओं के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा यहां जगह जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया है। कई लोग सेवाभाव में लगे हुए हैं। महाशिवरात्री तक रूककर श्रद्वालूओं की सेवा कर रहे हैं भाजपा के युवा नेता संदीप रघुवंशी द्वारा श्रद्वालूओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है।
यहां पचमढ़ी में पांच दिवसीय भंडारे का युवा भाजपा नेता संदीप द्वारा महाप्रसादी वितरण किया जा रहा हैं। श्री रघुवंशी प्रतिवर्ष महादेव मेला के दौरान श्रद्वालूओं के लिए भंडारे का आयोजन करते हैं, नर सेवा ही नारायण सेवा का मंत्र लेकर वे सेवाभाव में लगे हुए हैं।

महाशिवरात्रि पर भूरा भगत में कतिया समाज का 5 दिवसीय नि: शुल्क भंडारा 22 से 26 फरवरी तक
महाशिवरात्रि पर इस वर्ष भी कतिया समाज कल्याण संस्था जिला छिंदवाड़ा के द्वारा भगवान भोलेनाथ के आत्म प्रेमी भक्त संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की जन्म स्थल सांगाखेड़ा में महादेव की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उनके ठहरने, सामान की देखभाल और सुबह शाम नि: शुल्क भण्डारा कराया जावेगा, उक्त जानकारी जिला कतिया समाज के सचिव मोहन बेलवंशी ने देते हुये बताया कि मेले आनेे वाले अधिक अधिक सभी भक्तगण सुविधाओं का लाभ लेकर पुण्य लाभ लें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button