छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

तीन दिन पहले अतिवृष्टि से मकान की छत गिरी, नहीं हुई कोई प्रशासनिक कार्यवाही

पटवारी हड़ताल के चलते नही हुआ सर्वे

तीन दिन पहले अतिवृष्टि से मकान की छत गिरी, नहीं हुई कोई प्रशासनिक कार्यवाही - Seoni News

छपारा यशो:- विगत दिनों देर रात हुई आफत की बारिश ने कई लोगों को मुश्किल में डाल दिया है जिसके कारण लोग अभी भी उससे उबर नहीं पाए हैं। बताया जाता है कि नगर के वार्ड नं 8 अब्दुल कलाम वार्ड में एक मकान भी इसी बारिश के जद में आकर एक तरफ से गिर गया।
मकान की छप्पर भर-भराकर गिर गई गनीमत यह रही कि उस परिवार के छ: सदस्यों को कोई चोट नहीं आई परन्तु घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन से लेकर तहसील कार्यालय में भी दी गई किंतु प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। वही तहसील कार्यालय से जानकारी मिली कि पटवारी संघ की हड़ताल के चलते सर्वे नही हो पा रहा है। किंतु ऐसी स्थिति में प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था बनाना चाहिए जिससे हितग्राहियों की समस्या दूर हो सके।
वही नगर के पिंजारी मोहल्ले निवासी अब्दुल कलाम अंसारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को देर रात हुई बारिश से घर की छप्पर अचानक गिर गई गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्यों को कोई चोटें नहीं आई किंतु छप्पर के साथ एक तरफ की दीवार गिरने से घर के अंदर रखा समान जैसे आलमारी,कुर्सी,कपड़े और खाने पीने का सामान खराब हो गया परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अपने रिश्तेदार के घर में रहने को मजबूर हैं वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है।

मकान गिर गया गरीब का अभी तक नहीं किया निरीक्षण

वही इसी तरह की दूसरी घटना में ग्राम पंचायत माहुलपानी के ग्राम दल्ली टोला निवासी गरीब किसान कमल सिंह पिता मन्नू लाल उईके का भी 15 सितंबर को अतिवृष्टि से रात में आए तूफान से घर ढह गया उसकी जानकारी किसान के माध्यम से पटवारी को दी गई थी किंतु हड़ताल के चलते अभी तक किसान के यहां कोई नहीं पहुंचे द्य
वही जनपद पंचायत अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े को जब जानकारी लगी तो वह भी मौके पर जाकर पीडि़त परिवार से मिले और उनको प्रशासनिक स्तर पर जो भी सहायता बनेगी उसका आश्वासन दिया और परिवार को ढाढस बंधाया ।
वही किसान जिसका मकान ढहा उसने अधिकारियों के साथ-साथ जनपद अध्यक्ष को भी इस घटना की जानकारी फोन करके दी घटना स्थल पर अध्यक्ष तो मौके पर पहुंचे किंतु तब तक भी कोई कर्मचारी अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा तब जनपद अध्यक्ष ने फोन पर छपारा तहसीलदार को भी अवगत कराया गया। वही जनपद अध्यक्ष सहित ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है मकान का सर्वे करा कर उक्त गरीब की सहायता करने का कष्ट करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button