सिवनी यशो:- इन दिनों युवा की पसंदीदा मोटन सायकल बुलेट होते जा रही है और युवा बुलेट को बड़े ही स्टाईल के साथ चलाने के साथ इसके साइलेंसर में तेज फटाके जैसी आवाज निकाल कर दहशत का वातावरण बनाते है । इस प्रकार के वाहनों पर सिवनी पुलिस को लगातार शिकायते मिल रही थी जिसपर कोतवाली पुलिस चैकिंग अभियान चलाकर कुछ युवको की बुलेट और बाईक रोककर उनके हॉर्न व साइलेंसर की आवाज चैक की। जहां तेज व कर्कश आवाज करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
जानकारी के अनुसार शाम के समय थाना कोतवाली अंतर्गत नगर पालिका सिवनी चौक पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश उइके की ओर से वाहन चैकिंग कराई गई।
शहर में तेज व कर्कश आवाज करने वाले चार बुलेट वाहनों पर 4500/- रुपए की चालानी कार्यवाही की गई और सायलेंसरों को निकलवाया। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी गई, कि ऐसा काम न करें जिससे दूसरों की परेशानी न हो और यातयात के नियमों का पालन करें।
वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए, ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। साथ ही अन्य बाइक चालकों को यातायात के नियमों के अनुसार वाहन चलाने की समझाइश दी। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली के सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, यातायात थाने के उनि गौरव धुर्वे, सउनि शत्रुधन चौरिया, सउनि विपिन सैमुअल चालक राहुल डोंगरे एवं कोतवाली के चीता स्कॉट शामिल रहे।



