WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

पत्रकारों की आवाज़ बुलंद: श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी ने कलेक्टर को सौंपा 6 सूत्रीय स्मरण पत्र,

मुख्यमंत्री को याद दिलाई घोषणाएं

Seoni 11 November 2025

सिवनी यशो:- मंगलवार को मध्यप्रदेश के पत्रकारों ने एकजुट होकर सरकार से अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए आवाज़ उठाई। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर समन्वयित रूप से कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय स्मरण पत्र सौंपा। सिवनी इकाई ने भी कलेक्ट्रेट के माध्यम से वही ज्ञापन जिला कलेक्टर को प्रेषित किया।

“श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्रीय स्मरण पत्र सौंपते पत्रकार”
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 6 सूत्रीय स्मरण पत्र सौंपा। पत्रकारों ने मुरैना महाधिवेशन में हुई घोषणाओं को याद दिलाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की

मुरैना महाधिवेशन की घोषणाओं को याद दिलाई

संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि मुरैना में हुए 25वें त्रिवर्षीय महाधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पत्रकारों के हित में जो वादे किए गए थे, छह माह बीत जाने के बाद भी उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से आशा जताई कि पत्रकार हितों के लिए तात्कालिक कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनीष जैन, महासचिव नन्दन श्रीवास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष द्वय शहर व ग्रामीण मनोज मर्दन त्रिवेदी और कन्हैया प्रजापति के नेतृत्व में सिवनी जिले की इकाई के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े :- केवलारी में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

6 सूत्रीय मुख्य मांगें

  • पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में तत्काल लागू किया जाए।
  • भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि पत्रकारों को वापस सौंपी जाए।
  • श्रद्धा निधि (पत्रकार पेंशन योजना) से अधिमान्यता की शर्त हटाकर इसे आजीवन लाभ के रूप में लागू किया जाए।
  • प्रत्येक जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन हेतु निःशुल्क भूमि प्रदान की जाए।
  • पत्रकारों को टोल टैक्स मुक्त किया जाए और श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता कार्ड को मान्यता दी जाए।
  • पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को पूरा नि:शुल्क किया जाए ताकि हर पत्रकार इसका लाभ उठा सके।

भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं; इसलिए उनसे उम्मीद है कि वे पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करेंगे। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि घोषणाओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़े :-  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बड़ा उपहार: अब हर बहना को मिलेेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह”

स्थानीय सहभागिता

कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, सदस्य और

बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे। आयोजन शांति पूर्ण और संगठित तरीके से संपन्न हुआ।

उपस्थित सदस्याओं ने संयुक्त रूप से नारे लगाए —

“पत्रकार एकता जिंदाबाद, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद”

https://loktantranews.co.in/2122

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!