सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

149वें संगीतमय सुंदरकांड में गूंजा भक्ति का स्वर, शिक्षा और सुरक्षित खेती का दिया संदेश

सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से बच्चों का स्कूल प्रवेश सुनिश्चित कराने और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग की अपील

149वां संगीतमय सुंदरकांड में सामाजिक जागरूकता का संदेश, स्कूल प्रवेश और सुरक्षित खेती पर जोर

Seoni, 12 July 2026
सिवनी यशो:- सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर, भैरोगंज में आयोजित 149वें साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भजन-कीर्तन, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित की तथा महाआरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।

सिवनी के सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में आयोजित 149वें संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ में शामिल श्रद्धालु।
भैरोगंज स्थित सिद्धपीठ श्री ज्वाला देवी मंदिर में आयोजित 149वें संगीतमय सुंदरकांड के दौरान भजन-कीर्तन, महाआरती और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकारों पर भी जोर

कार्यक्रम को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी प्रभावी संदेश दिया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं से अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया, ताकि कोई भी बालक या बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।

यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, सिवनी प्राणमोती की दो कॉलोनियां घोषित हुईं अवैध

किसानों से कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग की अपील

कार्यक्रम में किसानों से खेती में उपयोग होने वाले कीटनाशकों एवं जहरीले रसायनों का अत्यंत सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा उन्हें बच्चों की पहुंच से दूर सुरक्षित स्थान पर रखने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। इसलिए इस विषय में समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े :-दतिया उपचुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, सिवनी के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार

महाआरती के बाद हुआ महाप्रसाद वितरण

कार्यक्रम के विशेष यजमान गुप्तनाम, सिवनी रहे। विधि-विधान से पूजन-अर्चन, संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत भव्य महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर समिति ने माँ भगवती ज्वाला देवी एवं श्री हनुमान जी महाराज से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

https://dn760003.eu.archive.org/0/items/sundarkand_201910/sundar%20kand.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button