WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

विधायक ठा. रजनीश की अध्यक्षता में क्षत्रिय कुलभूषण श्री महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण संपन्न

Seoni 30 March 2025
सिवनी यशो:-गत 29 मार्च को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह की अध्यक्षता में एवं कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राघोगढ़ जयवर्धन दिग्विजय सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्यातिथ्य में छपारा नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड में क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी की आदमकद भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधायक ठा. रजनीश की अध्यक्षता में क्षत्रिय कुलभूषण श्री महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण संपन्न - Seoni News

कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम श्री महाराणा प्रताप समिति छपारा के सदस्यों के द्वारा अतिथि गणों का ढोल बाजे एवं आतिशबाजी कर आत्मीय स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया तदोपरांत विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह जी के द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का साल श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया ।

तत्पश्चात समस्त अतिथि गणों के द्वारा क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर एवं फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया गया।

तदोपरांत समस्त अतिथि गणों ने बस स्टेंड प्रांगण छपारा में सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर जी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित मनमोहक सुमधुर भजनों का श्रवण पान किया।

विधायक ठा. रजनीश की अध्यक्षता में क्षत्रिय कुलभूषण श्री महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण संपन्न - Seoni News

कार्यक्रम के आयोजन में कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन गोविंद सिंह राजपूत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राघौगढ़ जयवर्धन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मंडला फग्गन सिंह कुलस्त पूर्व मंत्री एवं विधायक ओंकार सिंह मरकाम सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह महाधिवक्ता मध्य प्रदेश शासन प्रशांत सिंह पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज मध्य प्रदेश जयकेश सिंह पटेल महिला प्रांतीय अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज मध्य प्रदेश श्रीमती अनुराधा प्रदीप सिंह ,अध्यक्ष क्षेत्रीय राजपूत क्षत्रिय समाज नागेंद्र सिंह राजपूत विशाल संख्या में सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्रीय जनों की गरमामई उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!