सिवनी
तेंदूपत्ता तोडऩे गयी महिला का बाघ ने किया शिकार
Seoni 10 May 2025
सिवनी यशो:- खवासा वन सामान्य परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बिछुआमाल निवासी हेमलता डहरवाल पति राजेंद्र डहरवाल उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी बिछुआमाल 10 मई सुबह लगभग 8 बजे तेंदूपत्ता तोडऩे 10 से 12 महिलाओं के साथ साबरी रीठ में तेंदूपत्ता तोड़ रही हेमलता डहरवाल को आदमखोर बाघ ने हमला कर दिया । साथ में गयी महिलाओं ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी जंगल पहुँच गये । शोर शराब सुन बाघ महिला के शव को छोड़कर जंगल में चला गया ।
जानकारी मिलने पर वन अमला एवं पुलिस की टीम ने पहुँचकर महिला के शव का पंचनामा बनाया और शव परिक्षण के पश्चात परिजनों को सौंप दिया । मृतक महिला के परिजनों को नियमानुसार शासन से सहायता राशि आठ लाख का चैक प्रदान किया गया ।



