WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

आवारा कुत्तो के आतंक से कांप रहा है पूरा शहर

Seoni 27 February 2025
सिवनी यशो:- आवारा कुत्तों का आतंक नगर के हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है और यह कुत्ते इतने खतरनाक होते जा रहे है कि किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते है । वाहनों के पीछे यह कुत्ते बहुत खतरनाक तरीके से दौड़ रहे है और इससे अनेक वाहन चालक चोटिल भी हो रहे है । कुत्तों का इस प्रकार वाहनों के पीछा करना किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है ।

यह आवारा कुत्ते चाहे कोई आम हो या खास किसी को भी बख्शने को तैयार नहीं है। सुबह टहलने निकलने वालों को कुत्तों ने बुरी तरह आतंकित कर रखा है । टहलने जाने वाले इन आतंकित करने वाले कुत्तो से इस कदर भयभीत रहते है कि उनका पूरा ध्यान कुत्तों में ही रहता है । कई बार यह कुत्ते उन्हें दौड़ाते भी है । कुत्तो के आतंकपूर्ण तेवरों से बचने के लिये टहलने वालों को इन पर पूरी नजर रखना पड़ता है और किसी तरह अपने आपको बचाते हुये सुरक्षित वापस होने पर राहत की सांस लेते है । आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिये आम नागरिक नगर पालिका प्रशासन से अपने पार्षदों गुहार लगाते है परंतु पार्षद और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी कोई ध्यान नहीं देते ।

आवारा कुत्तों के आतंक से हर कोई परेशान है,सुबह के समय और रात्रि में इन कुत्तों का सड़को पर झुंड का झुंड दिखाई देता है और इनका खंूखार रूप दशहत बनाने के लिये काफी होता है । आने जाने वालों पर यह झपटने की कोशिश भी करते है । वहीं नगरीय क्षेत्र की गलियों में आवारा कुत्तों के कारण मुहल्ले वाले बेहद परेशान रहते है । झुंडों में खड़े इन कुत्तों के कारण आम आदमी जहाँ दहशत में रहता है वहीं बच्चे रास्ता बदलकर निकलते है ।

आवारा कुत्तों ने अनेक व्यक्तियों को अपना शिकार भी बनाया है और इनकी निरंतर बढ़ती संख्या अप्रिय घटनाओं का कारण बनती है परंतु अनेक बार आम जनों की शिकायतो के बाद भी नगरीय प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है । गत वर्षो में आवारा कुत्ते दुखद घटनाओं को कारित कर चुके है । यह आवारा कुत्ते वाहनों के पीछे जिस तरह से अचानक भौंकते हुये दौड़ते है वह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है । आम नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि नगरीय प्रशासन को आवारा कुत्तो को शहर से बाहर करने का निर्देश जारी करें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!