Seoni 09 April 2025
सिवनी यशो:- पूज्य जैन साध्वी भगवंतो के मंगल सानिध्य व आशीर्वाद से सिवनी विधायक मुनमुन राय,एवं जिला कलेक्टर श्रीमती संस्कृति जैन की गरिमा मई उपस्थिति में सकल जैन समाज सिवनी व पुरूष महिला जीतो चेप्टर सिवनी के सफल तत्वावधान में राम मंदिर के बाजू वाले प्रांगण में महामंत्र णमोकार जप का आयोजन प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ किया गया। मंत्र जप के पूर्व राजा मालू के सुंदर भजनों के माध्यम से मंगलाचरण,तत्पश्चात् मुख्य अतिथियों एवं सकल जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारीगणों द्वारा भगवान महावीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन किया गया।
भूमिका संबोधन के रूप में पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने सभी आगंतुकों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए नवकार के महत्त्व को दर्शाते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम को सुचारू रूप से श्रखला बद्ध करते हुए संजय मालू ने आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा दर्शाते हुए मैडम कलेक्टर को मंच पर आमंत्रित किया। सामूहिक संवेग स्वर में लगभग 1 घंटे का नवकार जाप उपस्थित जन समुदाय ने विश्व शांति की भावना से उच्चारित किया।
दिल्ली के विज्ञान भवन में जीतो आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित नवकार जाप जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमंत्रित थे उन्होनें जैन धर्म के त्याग तपस्या एवं सदाचार के गुणों को दर्शाते हुए नवकार मंत्र में उल्लेखित पंच परमेष्ठी भगवंतो के स्वरूप का सुंदर वर्णन करते हुए अपने बाल्यकाल के गुजरात में बिताए दिवस याद करते हुए कहा कि गुजरात की गली गली में जैन धर्म के शुभ संस्कार है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधान मंत्री जी की लाइव स्पीच से लोगो ने जुड़कर उनके विचारों को सराहा। अंत में पूज्य साध्वी भगवंतो के इस सुंदर आयोजन हेतु सभी सभासदों को मंगल आशीर्वचन प्रदान किए गए। सकल जैन समाज की और से सुजीत जैन द्वारा पूज्य साध्वी भगवंतो के श्री चरणों में प्रणाम करते हुए आगंतुक अतिथियों का, समाज बंधुओ का कृतज्ञआभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में अनिल नायक, धरम चंद भूरा, सुदर्शन बाझल,पवन दिवाकर, हिमांशु कौशल,सुनील मालू, प्रसन्न मालू,सुजीत नाहटा,पंडित संतोष जैन, पीयूष जैन, विपनेश जैन,मिलन बाझल, आलोक मालू, संजय लोढ़ा,आनंद जैन,प्रभात सेठ, यशोधर दिवाकर,अतुल मालू,पारस जैन,मनोज बाझल, आशीष बाझल, डॉक्टर अपूर्व,विशाल बाझल,सुशील कौशल सहित भारी संख्या में महिला पुरूष बच्चों का समूह उपस्थित रहा।




