पुस्तक मेले में नहीं थी पर्याप्त पुस्तकें, अभिभावक नाराज
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा पुस्तक विक्रेताओं से चर्चा कर व्यवस्था बना रहे
Chhindwara 27 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मंहगी पुस्तक और कापियां कम कीमत में मिल सके इसको लेकर जिलाप्रशासन द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है, एमएलबी स्कूल में पुस्तक मेले का कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। शहर के पुस्तक विक्रेताओं द्वारा मेले में स्टॉल लगाए गए हैं, पुस्तकों में 5 से लेकर 7 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है वहीं कापियों में छूट ज्यादा है। पुस्तक मेले से अभिभावकों को कुछ लाभ हो रहा है लेकिन जितना होना चाहिए उतना नहीं हो रहा है।
पुस्तक मेले के पहले दिन कुछ खामियां भी देखने को मिली जिससे कुछ पालक नाराज होकर भी गए। स्टालों में पर्याप्त पुस्तकें ही नहीं थी जिससे पालकों को खाली हाथ ही वापस जाना पड़ा। बताया जाता है कि फस्र्ट स्टेप स्कूल की 7वी, 8वी की किताबें अभिभावकों को पुस्तक मेले में नहीं मिली पुस्तक खत्म भी हो गईं। वहीं सनरेज स्कूल की किताबें भी पुस्तक मेले में नहीं थीं। वर्तमान में प्राईवेट स्कूलें खुल गए हैं संस्था के द्वारा बच्चों से कापी, किताबें लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिससे अभिभावक पुस्तक विक्रेताओं के पास पहुंचने लगे हैं। इसी बीच जिलाप्रशासन द्वारा पुस्तक मेला लगाए जाने से अभिभावकों को उम्मीद है कि उन्हें काम दामों में यहां से पुस्तकें मिल जाएंगी लेकिन पहले दिन व्यवस्था नहीं बनने से अधिकांश पालकों को यहां से खाली हाथ जाना पड़ा।
जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल ने बताया कि पुस्तक मेले के पहले दिन कुछ खामियां थीं जिसे पुस्तक विक्रेताओं से बैठकर चर्चा की गई है ताकि आने वाले दो दिनों में मेले में अभिभावकों को परेशान न होने पड़े उन्होने बताया कि मेले में पुस्तक विक्रेताओं द्वारा 5 से 7 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हमारा प्रयास है कि अभिभावकों को इस मेले से फायदा मिले। पुस्तक मेला 29 मार्च तक लगाया जाएगा।
गर्ल्स कॉलेज में पुस्तक मेले का उद्घाटन
रामकृष्ण मठ पुणे के द्वारा वेदांत साहित्य एवं स्वामी विवेकानंद से संबंधित साहित्य की प्रदर्शनी पुस्तक रथ के माध्यम से राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में लगाई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अस्मिता मुंजे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रभारी डॉ. श्रीपाद अरोणकर, विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ट की प्रभारी प्रो. बिदिंया माहोबिया विशेष रूप से उपस्थित रही। डॉ. अनिता मिश्रा, प्रो. सीताराम शर्मा, डॉ. प्रशांत बेलवंशी, डॉ. महिम चतुर्वेदी, डॉ. जे.एल. हनोते, कीडाधिकारी श्री अजय सिंह ठाकुर, डॉ. डी.एस. आकरे, डॉ. मुकेश कौशल उपस्थित हुए। बडी संख्या में छात्राओं ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं पुस्तके कय की। इस कार्यकम के सफल संचालन में श्री आर.एस. नागोतिया, श्री प्रमोद झाडे, श्री ठाकरे, श्री तिवारी जी की सहभागिता रही।
टी एल एम मेला का आयोजन सम्पन्न
अमरवाड़ा। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री जे के इडपाची जी के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नई आबादी में अमरवाड़ा विकासखंड के 35 शालाओं और चौरई विकासखंड की 14 शालाओ के शिक्षको का टी एल मेला सम्पन्न हुआ। जिसमें शिक्षको के द्वारा श्वष्टष्टश्व कक्षाओं में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के लिए अध्यापन में उपयोग किए जाने वाले सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर अमरवाड़ा विकासखंड के सहायक संचालक अविनाश दीक्षित विकासखंड स्त्रोत समन्वयक विनोद वर्मा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा के संकुल प्राचार्य अनिल कुमार नेमा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में संजय बाजोलिया बी ए सी प्रमोद सरनकर सुनील कुरचे महेंद्र झारिया जन शिक्षक विनोद कुमार तिवारी एवं महेश कुमार डेहरिया के साथ समस्त विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




