क्राइमछिंदवाड़ा

अमरवाड़ा: ज्वेलर्स की दुकान से सोने का पेंडल पार, CCTV में कैद हुई चोरनियां

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने शुरू की तलाश

Chhindwara 28 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। तीन महिलाओं ने दुकान में घुसकर सोने का पेंडल पार कर लिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

संदिग्ध महिलाओं की तलाश

दुकान संचालक ने मामले की शिकायत अमरवाड़ा थाने में दर्ज कराई है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है। नगर में चर्चा है कि ये महिलाएं मुसाफिरनुमा हैं और शिवधाम पर्वत के नीचे डेरा डाले हुए रहती हैं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं।

पुलिस की कार्रवाई

नगर निरीक्षक राजेंद्र दुबे ने बताया कि फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!