WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

*ये चुनाव नशों के सौदागर और बच्चों के उज्जवल भविष्य को गढ़ने वालों के बीच-भाजपा युवा मोर्चा*

सिवनी 13 नवंबर… यह चुनाव आपके बच्चों के भविष्य का है। यह चुनाव युवाओं को एक नई दिशा और उनके सपनों को साकार करने का है। आपकी एक त्रुटि आपके बच्चों के साथ ही इस नगर, इस जिले, इस प्रदेश और इस देश के साथ की गई त्रुटि साबित हो सकती है,  क्योंकि  कांग्रेस के रूप में एक ऐसा उद्दडं गिरोह चुनावों के माध्यम से आपके बच्चों की शिक्षा और संस्कार के साथ ही आपकी संस्कृति को तबाह करने का मंसूबा लेकर उतरा है। जिसमें सामाजिक बुराइयां कूट-कूट कर भरी हुई हैं। जो सिर्फ भ्रष्टाचार के पैरोकार नहीं है बल्कि जुआं, सट्टा और शराब से भी अधिक खतरनाक नशों के  सौदागर हैं। कांग्रेस के रूप में एक एसा गिरोह आपके बच्चों के भविष्य को चौपट करने का सपना संजोये  हुए हैं जिन्हें अराजकता, अपराध और आतंकवाद पसंद है। अतः जिले के सभी युवाओं, नव मतदाताओं के साथ ही उनके परिजनों से भी विनम्र आग्रह है कि वे इन चुनाव में भाजपा के रूप में एक ऐसी पार्टी को चुने जो युवाओं, बच्चों और देश का नया भविष्य गढने के लिए संकल्प बद्ध है। इस आशय की बात भाजपा युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष श्री युवराज सिंह राहंगडाले द्वारा कही गई।

*विकास बनाम बंटाधार के बीच चुनाव*

युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री भुवनेश कुल्हाडे द्वारा कहा गया  कि, जो लोग खड़ी गाड़ी से पेट्रोल चुरा लेते हैं , वे आज सुशासन और सुराज का ढिंढोरा पीट रहैं है। जबकि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब और जहां-जहां कांग्रेस को सत्ता मिली इन्होंने लोगों को लूटने मे कोई कसर नहीं छोडी। इसलिए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी भी माना गया है। केंद्र में जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने 20 लाख करोड रुपए के घोटाले किए। 15 महीने श्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला तो पूरे प्रदेश को लूट के अड्डे में बदल दिया गया और आज नगर पालिका में इन्हें शासन करने का अवसर मिला तो नगर का बंटाधार करते हुए कमीशन खोरी के नए रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं। 

*ये चुनाव कर्म भूमि मे न्याय युद्ध*

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री ऋषभ चोरसिया द्वारा कहा गया कि, कांग्रेस का चरित्र रहा है कि भ्रष्टाचार की भट्टी में, नफरत की आग लगाकर, सांप्रदायिकता की रोटी सेंकना और समाज को बांटना। जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की राजनीति करती है। लोकसेवा ही भाजपा का धर्म है। ये चुनाव भाजपा के लिए कर्मभूमि में न्याय युद्ध की तरह हैं।

*भाजपा के पास राम का विचार, औरंगजेब कांग्रेस का आदर्श*

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कहा गया कि, हम राम के विचार को लेकर चलते हैं जबकि औरंगजेब कांग्रेस का आदर्श है। कांग्रेस देश को तोड़ने वाली राजनीति कर रही है । उसे हर कीमत पर सत्ता चाहिए पूरी कांग्रेस गांधी परिवार की निजी प्रापर्टी बन गई है। कांग्रेस वोटों के लिए देश को तोड़ने पर आमदा है । कांग्रेस द्वारा पूरी बेशर्मी से समाज को जातियों और संप्रदाय के आधार पर बांट कर वैमनस्यता फैलाई जा रही है। जो देश की एकजुटता के लिए खतरा है। कांग्रेसी अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करते हैं । यह देश के लिए चिंता की बात है और युवा वर्ग इस बात को समझ रहा है। इन चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!