सिवनी
हजारों नम आंखों ने सज्जानशीन सूफी सादिक रूमवी को दी अंतिम विदाई
Seoni 22 November 2024
सिवनी यशो:- सिवनी जिले में गुरु शिष्य की परंपरा को बढ़ावा देते हुए सूफीवाद (Sufism) के माध्यम से सांप्रदायिक एकता (communal unity) की मिसाल बने प्रख्यात संत सूफी कबीरूद्दीन रूम्वी रहमतुल्ला अलैह के पुत्र एवं सज्जादा नशीन सूफी सादिक रूमवी का गुरुवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन (died of heart attack) हो गया। सूफी सादिक रूमवी के निधन की खबर फैलते ही सूफीवाद को मानने वाले उनके शिष्य धीरे धीरे उनके निवास स्थान डूंडा सिवनी में एकत्रित होने लगे। सूफी सादिक रूमवी को प्रख्यात संत सूफी कबीरूद्दीन रूमवी रहमतुल्लाह अलैह के अस्ताना डूंगरिया शरीफ में दफनाया (buried) गया ।
अंतिम यात्रा (last journey) में हजारों की संख्या में उनके हिंदू मुस्लिम शिष्य (hindu muslim disciple) एकत्रित हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई (last farewell) दिया। उल्लेखनीय है कि सज्जादा नशीन सूफी सादिक रूमवी बोरदई के स्कूल में शिक्षक भी थे जो सिवनी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल (Netaji Subhash Chandra Bose School ) में कई वर्षो तक पदस्थ रहे। सज्जादा नशीन सूफी सादिक रूमवी के अचानक चले जाने से उनके मानने वाले सदमे से उभर नहीं पा रहे।



