छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बारिश से कृषि उपज मंडी में रखा हजारों क्विंटल गेंहू भीगा

गरज चमक साथ बारिश हुई ओले भी गिरे, बिजली गिरने से पेड़ टूटे

Chhindwara 09 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में बुधवार को दोपहर में मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का असर रहा कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबादी और तेज हवाएं चली। शहर में गरज चमक के साथ बारिश होने से कृषि उपज मंडी कुसमेली में किसानों का रखा गेहूॅं भीग गया, किसानों का आरोप है कि उनका गेहूॅं बाहर रखा रहता है जबकि व्यापारियों का गेहूॅं शेड में होता है। मंडी में गेहूॅं गीला होने से किसानों को काफी नकुसान पहुंचा है, कृषि उपज मंडी हजारों क्विटंल गेहूॅं गीला होने की खबर है। तेज आंधी तूफान और बारिश से शहर में ही बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में चने के आकार के ओले गिरे वहीं सिंगोड़ी में बिजली गिरने से पेड़ टूट गए। जिले में अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से भी राहत हुई, तेजी से बढ़े पारा के चलते तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली। पांढुर्ना जिले में भी दोपहर के बाद तेज बारिश और ओले गिरे , तेज आंधी और हवा के साथ आए पानी से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

गेहूॅं गीला हुआ लेकिन किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे: परते

कृषि उपज मंडी के सचिव सुरेश परते ने बताया कि मंडी के शेड में गेहूॅ रखने की क्षमता 20 हजार क्विंटल है जबकि गेहूं की आवक 34 हजार क्विंटल थी पिछला खरीदी का गेहूॅं हम्मालों द्वारा नवरात्र के चलते नहीं उठाने से भी दिक्कत हुई है। जिन किसानों का गेहूॅं गीला हुआ है उनका नुकसान नहीं होने देंगे रेट भी कोई ज्यादा अंतर नहीं आएगा। श्री परते ने कहा कि मौसम की जानकारी से भी किसानों को अवगत कराया जाता है लेकिन किसानों को मंडी में माल लेने से रोक नहीं सकते।

सिंगोड़ी में बिजली गिरी पेड़ टूटे

हवा धुंध और गरज चमक के साथ हुई बारिश से सिंगोड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन बस स्टैंड के पास फारेस्ट ऑफिस के निकट लगे पेड़ों पर बिजली गिरी जिससे पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए कुछ देर के लिए यहां यातायात प्रभावित भी हुआ। अचानक आए इस बदलाव से लोगों को राहत के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!