क्राइमसिवनी

जिले में अनेक चोरियों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी, 21 लाख से अधिक के माल सहित गिरफ्तार

थाना बरघाट, अरी, एवं थाना डूंडासिवनी की सयुक्त टीम मे चोरी के 37 मामलों का किया खुलासा *9 लाख 92 हजार रूपये की नगदी समेत 02 कार, 02 मोटर साइकिल, 01 लेपटॉप, 03 मोबाईल सहित कुल 21 लाख 57 हजार रूपये का माल जप्त , नकबजनी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड (judicial remand)

Seoni 07 December 2024

सिवनी यशो:- थाना बरघाट, थाना डूंडासिवनी एवं थाना अरी (Police station Barghat, police station Dundasivni and police station Ari) एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्र मे अलग अलग जगहो पर लगातार सूने मकानो में नकबजनी की वारदात घटित कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा अलग अलग सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर अलग अलग अपराध अज्ञात आरोपी के विरुध्द नकबजनी की धाराओ मे पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जिले में अनेक चोरियों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी, 21 लाख से अधिक के माल सहित गिरफ्तार - Seoni News

घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता (Superintendent of Police Seoni Sunil Mehta) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा (Additional Superintendent of Police G.D. Sharma) के द्वारा थाना प्रभारी बरघाट (Police station incharge Barghat ) को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे (Sub Divisional Officer Police Lalit Gathre) के मार्गदर्शन पर थाना बरघाट, थाना डूंडासिवनी एवं थाना अरी पुलिस की संयुक्त टीम अज्ञात आरोपियो एवं चोरी गई सम्पत्ति की तलाश पतासाजी हेतु गठित की गई जो लगातार तलाश पतासाजी के दौरान संदेह के आधार (grounds of suspicion ) पर थाना अरी पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपी जय बागमारे निवासी गंगेरूआ को पुलिस द्वारा हिरासत (custody) में लेकर पूछताछ किया गया जिसने अपने साथी कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे के साथ थाना अरी में करीब 5 जगहो पर थाना बरघाट क्षेत्र में करीब 15-20 जगहो पर नकबजनी (Nakbajani) की वारदात करना स्वीकार किया । जिस पर आरोपी को जय बागमारे को पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया। प्रकरण में धारा 193 (9) बीएनएसएस. के अंतर्गत विवेचना जारी रखते हुये चालान माननीय न्यायालय (Honorable Court) प्रस्तुत किया गया था।

जिले में अनेक चोरियों को अंजाम देने वाले तीन आरोपी, 21 लाख से अधिक के माल सहित गिरफ्तार - Seoni News

 

नकबजनी के फरार आरोपी (absconding accused) कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे की तलाश पतासाजी लगातार पुलिस टीम के द्वारा की गई जो अनुसंधान के दौरान आरोपी कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे को पुलिस टीम द्वारा पकडा गया एवं हिरासत में लेकर मेमोरेंडम कथन लिये गये जिन्होने अपने शौक पूरा करने एवं पुराने केसों में बरी होने के लिए पैसों की जरूरत के चलते थाना बरघाट क्षेत्र में कुल 20 स्थानो, थाना अरी के 05 स्थानो थाना डूंडासिवनी के 06 स्थानो, थाना केवलारी चौकी पलारी क्षेत्र के 03 स्थानो पर, थाना कोतवाली मे 01 स्थान पर एवं थाना लखनवाडा मे 02 स्थानो नकबजनी की घटना कर नगदी संपत्ति एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी करना (to steal) स्वीकर किये एवं चोरी किये जेवरातों से जुआ खेलकर नगदी रकम प्राप्त करना बताया और उक्त रूपयों से अपने लिये कार, मोटर साइकिल एवं अन्य सामग्री लेना बताया। आरोपियो के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कुल चोरी का मसरूका 9,92000 रूपये, 01 डस्टर कार, 01 स्विप्ट कार, 02 मोटर सायकिल, लेपटाप, 03 नग मोबाईल एवं नकबजनी की वारदात करने में प्रयुक्त औजार जप्त किया गया है। दोनो आरोपी कपिल रंगारे एवं दीपक रंगारे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी कपिल रंगारे पुराना आदतन चोर है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 07 चोरी के अपराध पंजीबद्ध है

गिरफ्तार आरोपियो के नाम 1. कपिल पिता बालकदास रंगारे उम्र 26 साल निवासी खारी थाना बरघाट

2. दीपक पिता जिवेन्द्र रंगारे उम्र 27 साल निवासी गोरखपुर थाना अरी जिला सिवनी मंगलम लेआउट थाना जरीपटका नागपुर

आपराधिक रिकार्ड

आरोपी कपिल रंगारे 01. थाना महाराजपुर में अप.क्र. 191/20 धारा 379,34 ताहि. 02. थाना डूंडासिवनी का अप.क्र. 393/20 धारा 379,411,414 ताहि., 03. थाना कोतवाली बैतूल अप.क्र. 1015/23 धारा 379,201,34 ताहि., 04. थाना आधारताल जबलपुर अप.क्र. 221/20 धारा 379 नाहि., 05. थाना वारासिवनी जबलपुर अप.क्र. 75/20 धारा 379 ताहि., 06. थाना कोतवाली सिवनी अप.क्र. 147/20 धारा 379,34 ताहि. 07. थाना लखनादौन अप.क्र. 307/20 धारा 379 ताहि. 08. थाना अरी अप.क्र. 175/19 धारा 467,468,471, 420 ताहि. के पंजीबद्ध है।

आपराधिक रिकार्ड

आरोपी दीपक रंगारे

थाना अरी अप.क्र. 175/19 धारा 467,468,471, 420 ताहि. के पंजीबद्ध है। जप्त संपत्ति – 1. 9,92,000 रूपये नगदी रूपये

2. एक डस्टर कार क्र. क्क81्रस्3068 कीमती 5. लाख 50 हजार रूपये

3. एक स्विप्ट कार क्र. रू॥04श्वस्3455 तीन लाख 30 हजार रूपये

4. मोटर सायकिल हंक रू॥31ङ्खस्5844 50 हजार रूपये

5. मोटर सायकिल पल्सर रू॥31ष्ठ6556 1 लाख रूपये

6. मोटर सायकिल सी.बी. जेड कीमती 50 हजार रूपये (पूर्व में आरोपी जय बाघमारे से जप्त)

7. एक नग लेपटॉप, 03 नग मोबाईल फोन कीमती 85 हजार रूपये

8. नकबजनी की घटना मे प्रयुक्त औजार

कुल बरामद मशरूका कीमती 21,57000 रूपये

सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीशसिंह बैस, थाना प्रभारी डूंडासिवनी निरीक्षक किशोर वामनकर, थाना प्रभारी अरी उपनिरी. आशीष खोब्रागडे, उनि. सत्येन्द्र उपाध्याय, उनि. फुंदूलाल उइके, सउनि. बालकृष्ण तिरगाम , सउनि. देवेन्द्र जयसवाल, सउनि. शैलेष तिवारी प्र.आर.372 अमर उइके, प्र.आर.223 रविकांत ठाकुर, प्र.आर.05 संतोष, प्र.आर.366 शेखर बघेल, प्र.आर.490 योगेश राजपूत, प्र.आर. 473 मतीन खान, आर.575 नेपेन्द्र चौधरी, आर.370 उपेन्द्र नागभिरे, आर.651 संजय राहंगडाले, आर. 249 राजेन्द्र कटरे, आर. 761 विनोद, आर. 734 उलेश, आर. 597 आभाष, आर.805 उमेन्द्र, आर.389 अजय, आर. 726 प्रवीण, आर.346 दिनेश, आर. 521 हेंमत राहंगडाले, आर.671 पारस तुरकर, आर.671 दिनेश मसकरे, आर. अंकित देशमुख, आर. लकेश पटले, आर. चेतन शर्मा, आर.287 आशीष कोडापे, आर.520 विवेक बाथरे, आर.699 सीतराम जावरे, आर.678 अखिलेश माहोरे, आर.01 अंशुमन राजपूत, आर. अजय बघेल, आर. विनय चौरिया , म.आर.364 मंजू मासुरकर का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button