मध्यप्रदेशसिवनी
भ्रष्टाचार और सरपंच पति की मनमानी की जाँच की मांग को लेकर पंच के अनशन का तीन दिन बीते
Seoni 08 June 2025
सिवनी यशो:- बरघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत बुदैना खुर्द के पंच शवराम कोठेवार के साथ विकास के कार्य को लेकर चर्चा के दौरान सरपंच पति उमाशंकर टेम्भरे द्वारा कुर्सी मारने की घटना एवं सचिव के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान भ्रष्टाचार किया गया, जिसकी जाँच एवं कार्यवाही विगत दो वर्षों में नहीं हुई इसी बात को लेकर पंच शिवराम विगत तीन दिनों से अम्बेडकर चौक पर अनशन पर बैठा है।
अमरण अनशन में बैठे पंच का आरोप है कि सरपंच पति मनमानी कर रहा है और ग्राम पंचायत के कार्यो में अनावश्यक हस्तक्षेप कर और पंच द्वारा मनमानी पर आपत्ति करने पर अभद्रता करता है । सरपंच ग्राम पंचायत के सचिव एवं जनपद के अधिकारियों के साथ सांठगाँठ कर पंचायत में फर्जीवाड़ा कर रहा है । पंच ने आरोप लगाया है कि ग्राम के मृत व्यक्तियों के अंत्येष्टी की राशि में भी गोलमाल किया गया है ।
अनेक बार शिकायत कर जांच की मांग की गयी तथा मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में भी शिकायत करने पर पंच शिवराम को धमकाया जाता है और जाँच नहीं की गयी । आरोप है कि सरपंच पति के साथ अधिकारियों की मिलीभगत है । निष्पक्ष जाँच की मांग को लेकर पंच तीन दिनो से अनशन पर बैठे है । चिििकत्सको द्वारा जाँच की जा रही है ।



