क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

मिट्टी धसकने से तीन मजदूरों की मौत, परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता

chhindwara 15 January 2025

छिंदवाड़ा यशो:- जिले के ग्राम खूनाझिरखुर्द में एक निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की असामयिक मृत्यु हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गहराई में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, सभी प्रयासों के बावजूद मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री ने दुखद व्यक्त किया परिजनों को आर्थिक सहायता

मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को शासन की ओर से नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। यह हादसा क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और काम के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी की ओर इशारा करता है। प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की उम्मीद की जा रही है।

मजदूरों के असामयिक निधन पर सांसद ने व्यक्त की शोक संवेदना

छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत ग्राम खुनाझिर खुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण पर तीन मजदूरों की आसामायिक निधन पर सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने शोक संवेदना व्यक्त की है, सांसद ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका सांसद ने दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना

ग्राम खूनाझिरखुर्द स्थित पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक दुखद मृत्यु हो जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिवारजनों को इस गहन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

खूनाझिरखुर्द हादसे पर नकुल-कमलनाथ ने व्यक्त किया शोक
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंचकर की चर्चा

ग्राम खुनाझिरखुर्द में हुए हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया है। विदित हो कि खुनाझिरखुर्द में गहरीकरण के दौरान कुंआ धंस गया। हादसे में तीन लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है।

कमलनाथ व नकुलनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख की घड़ी में संभल प्रदान करने प्रार्थना की। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, सांवरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीनदयाल यदुवंशी व पर्यवेक्षक इंद्रपाल पटेल ग्राम खूनाझिरखुर्द पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के उपरांत दिवंगत मजदूरों के साथी मजदूरगणों से भेंट कर उन्हें डांडस बंधाया साथ ही कमलनाथ, नकुलनाथ व कांग्रेस परिवार की ओर से हर संभव मदद हेतु आश्वस्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!