क्राइमसिवनी

ट्रक में क्रूरता पूर्वक भरकर गौवंश की तस्करी के आरोप में तीन व्यक्ति गिफ्तार

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे गोवंश की तस्करी, 34 गोवंश किये जप्त

Seoni 04 June 2025
सिवनी यशो:- जिले की लखनादौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा तथा अनु. अधि. पुलिस अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 34 नग गौवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ते हुए तीन गौवंश तस्करों को गिरफ़्तार किया है।

विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक  UP 77 AT 5238  जबलपुर से सिवनी की ओर अवैध रूप से मवेशियों को लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना लखनादौन की पुलिस टीम ने एनएच-44 पर बम्होडी के पास घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर ट्रक चालक वाहन को नरसिंहपुर रोड की ओर मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस द्वारा पीछा कर भरकस प्रयास से वाहन को रोक लिया गया।

जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें ठूंस-ठूंस कर भरे गए 34 नग गौवंश पाए गए। ट्रक से तीन आरोपी भी पकड़े गए:कन्हैया पिता रमाशंकर (उम्र 25), निवासी राजनगर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश

आशु खान पिता शाहिद खान (उम्र 40), निवासी सफीपुर पट्टी, थाना बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

कपिल पिता केदारनाथ (उम्र 20), निवासी भोगलीपुर, थाना राजपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गौवंश छतरपुर से भरकर अमरावती (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। वाहन की जांच में फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई, साथ ही पांच अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेटें उनके कब्जे से मिलीं जिन्हें वे विभिन्न स्थानों पर उपयोग करते थे।

जप्त सामग्री:

महिंद्रा कंपनी का 16 चक्के वाला ट्रक (कीमत लगभग  35 लाख)

34 नग गौवंश (अनुमानित कीमत 1.40 लाख)

पंजीबद्ध अपराध:

आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6ग, 7, 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ), मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 और धारा 338 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुरस्कार:

सूचना देने वाले मुखबिर को 5,000 नगद इनाम दिया गया।

सराहनीय योगदान:

इस कार्रवाई में निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सउनि. गोविंद पटेल, आरक्षक नवनीत पांडे, ओमकार पटेल, संदीप उईके, ओमप्रकाश धुर्वे, अजय मंडल, चालक प्रआर रमेश गोटिया, सै. महेश वरकड़े, सै. ओमकार, तथा 100 डायल पायलट राजेन्द्र मरकाम की भूमिका सराहनीय रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!