छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से तीन गंभीर मरीजों को मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने दी 1.15 लाख की आर्थिक सहायता
Chhindwara 07 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू के सतत प्रयासों और मानवीय पहल के चलते छिंदवाड़ा जिले के तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वेच्छानुदान निधि से कुल ?1,15,000/- की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
तीनों मरीजों और उनके परिजनों ने सांसद श्री साहू से मिलकर अपनी आर्थिक असमर्थता और इलाज की कठिनाइयों को साझा किया था। उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने तुरंत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहायता का अनुरोध किया, जिसे डॉ. मोहन यादव ने स्वीकारते हुए त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले मरीज इस प्रकार हैं: श्रीमती हरोबाई कुमरे, ग्राम मोरखा, अमरवाड़ा -40,000/-, कैलाश बाथरी, ग्राम गाजनडोह, उमरेठ – 35,000/- एवं मनोज वर्मा, वार्ड 21, मांगली बाजार, चांदामेटा- 40,000/- अब इन तीनों मरीजों का समुचित इलाज अस्पताल में संभव हो सकेगा। सहायता मिलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद श्री बंटी विवेक साहू का हृदय से आभार प्रकट किया है।



